{"_id":"5d0bb8f38ebc3e0a623d9094","slug":"haryana-government-will-fill-4858-posts-of-clerk","type":"story","status":"publish","title_hn":"4858 क्लर्क पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 8 जुलाई तक है मौका, इस दिन से शुरू हो रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4858 क्लर्क पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 8 जुलाई तक है मौका, इस दिन से शुरू हो रहे आवेदन
Fri, 21 Jun 2019 01:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी भर्तियों के लिए टॉप गियर डाल दिया है। दस हजार पदों पर पहले से ही भर्ती प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को सरकार ने क्लर्क के 4858 पदों के लिए भी आवेदन मांग लिए। चुनाव से पहले सरकारी नौकरी पाने का युवाओं को सरकार ने बड़ा मौका दिया है।
विज्ञापन
ग्रुप सी के ये पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। 24 जून से लेकर 8 जुलाई 2019 रात 11 बजकर 59 मिनट तक इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं। 20 जून को पद भरने की अधिसूचना हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी कर दी। 11 जुलाई 2019 फीस जमा करने की अंतिम तिथि है। सामान्य श्रेणी में 2354 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
इनमें 1929 पद नॉन एक्स सर्विसमैन के हैं। एक्ससर्विस मैन के लिए 348 और ईएसपी यानि खेल कोटे में 77 पद भरने हैं। एससी श्रेणी में 913 पद भरे जाएंगे। इनमें 753 पद नॉन एक्स सर्विसमैन, 116 एक्ससर्विसमैन और 44 खेल कोटे के हैं। बीसीए श्रेणी में 709 पद भरने हैं, जिनमें से 547 पद नॉन एक्स सर्विसमैन, 113 एक्स सर्विसमैन और 49 खेल कोटे से भरे जाएंगे। बीसीबी में 511 पद और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 371 पद सरकार भरेगी।
विज्ञापन