{"_id":"66c55c26d34d7d3c300fd209","slug":"haryana-government-will-conduct-combined-eligibility-test-in-november-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 10 लाख युवाओं का इंतजार खत्म, नवंबर में संयुक्त पात्रता परीक्षा करवाएगी हरियाणा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 10 लाख युवाओं का इंतजार खत्म, नवंबर में संयुक्त पात्रता परीक्षा करवाएगी हरियाणा सरकार
Wed, 21 Aug 2024 08:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2024 08:49 AM IST
सार
2019 में पूर्व सीएम मनोहर लाल पे ग्रुप सी और डी की भर्तियों को लेकर संयुक्त पात्रता परीक्षा लेने का फैसला लिया था। सरकार का तर्क था कि इससे बार-बार नौकरियों के लिए आवेदन की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
CET Exam
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के दस लाख युवाओं के लिए राहत की खबर है। हरियाणा सरकार नवंबर में सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) की परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में हैं।
ग्रुप सी और ग्रुप डी दोनों श्रेणियों के लिए यह परीक्षा होगी। हालांकि, अभी परीक्षा की तिथियां तय नहीं की गई हैं, लेकिन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हल्फनामा भी दिया है कि अक्तूबर से दिसंबर के बीच सीईटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। खास बात है कि इस बार सरकार एनटीए के बजाय खुद परीक्षा कराएगी।
एक बार सीईटी पास करने वाला अभ्यर्थी तीन साल तक भर्ती के लिए पात्र होगा। पर सरकार की तमान कोशिशों के बावजूद ग्रुप सी की सीईटी 2022 में और ग्रुप डी की 2023 में हुई। इसके बाद अभ्यर्थियों को नई परीक्षा का इंतजार है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर से दिसंबर के बीच में परीक्षा की तैयारी है।
एनटीए से इसलिए किया किनारा
पिछली बार ग्रुप सी और ग्रुप डी की दोनों परीक्षाएं हरियाणा सरकार ने एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के माध्यम से आयोजित कराई थी। इस बार एनटीए पर नीट की परीक्षा को लेकर देशभर में सवाल उठे हैं। इसी कारण सरकार ने अपने स्तर पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।