फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will compensate retired workers with less than Rs 3,000 pension through old age pension.

Chandigarh News: 3000 से कम पेंशन वाले कर्मियों की भरपाई बुढ़ापा पेंशन से

Sun, 22 Dec 2024 08:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
Haryana government will compensate retired workers with less than Rs 3,000 pension through old age pension.
-सवा लाख ईपीएफ पेंशनभोगियों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है, जिनकी पेंशन तीन हजार रुपये से कम है। ऐसे कर्मचारियों की बुढ़ापा पेंशन के माध्यम से सरकार भरपाई करेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। हरियाणा में हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) और माइनर इरीग्रेशन एंड ट्यूबवेल कार्पोरेशन (एमआईटीसी) सहित विभिन्न विभागों और बोर्ड, निगमों के करीब सवा लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी ईपीएफ की पेंशन बुढ़ापा पेंशन की राशि से भी काफी कम है।

अगर किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी को ईपीएफ से एक हजार रुपये पेंशन मिल रही है तो सरकार दो हजार रुपये बुजुर्ग सम्मान भत्ते की मद में अलग से देगी। मामला विधानसभा में उठने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसे कर्मचारियों को पेंशन के दायरे में लाने की घोषणा की थी। आगे जब भी बुढ़ापा पेंशन की राशि बढ़ेगी तो ईपीएफ पेंशनभोगियों की राशि में भी उसी अनुपात में बढ़ोतरी होगी। नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग का फील्ड को-आर्डिनेटर प्रोग्रामर इसे तुरंत वेरिफाई करेगा और तीन हजार रुपये से कम राशि की पेंशन पात्र व्यक्ति के खाते में आनी शुरू हो जाएगी। इस बारे में हरियाणा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सिटीजन आईडी से फैमिली आईडी ऑपरेटर्स के माध्यम से meraparivar.haryana.gov.in पर अपनी डिटेल भरनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed