फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government will appoint National Level Players as Coaches in Khel Nurseries

हरियाणा में नई नीति: राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को कोच बनाएगी सरकार, खेल नर्सरियों में करेगी नियुक्ति

Wed, 30 Jun 2021 08:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Jun 2021 08:19 PM IST
सार

इस नीति के अनुसार, चोट या अन्य कारणों से आगे नहीं बढ़ पाने वाले खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। इससे प्रदेश में नई खेल पीढ़ी को तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
 

विज्ञापन
Haryana Government will appoint National Level Players as Coaches in Khel Nurseries
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा सरकार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खेल नर्सरियों में बतौर कोच नियुक्ति देगी। इससे सरकार उन्हें नौकरी देने के साथ-साथ नई खेल पीढ़ी को तैयार करने का अवसर भी प्रदान करेगी। ऐसी नीति लागू करने वाला हरियाणा पहला राज्य होगा। इससे राष्ट्रीय स्तर के उन खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा जो चोट या किसी अन्य कारण से अपना खेल करियर आगे नहीं बढ़ पाए। यह जानकारी हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने दी। 
विज्ञापन


संदीप सिंह ने ओलंपिक क्वालीफाई करने पर डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए अब हरियाणा के खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। सीमा पूनिया ने पटियाला में हुई 60वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 63.72 मीटर थ्रो के बाद गोल्ड मेडल हासिल करके ओलंपिक में जगह बनाई है। संदीप सिंह ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों की तरह सीमा पूनिया को भी ओलंपिक की पूर्व तैयारी के लिए पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि जल्द पहुंचाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed