हरियाणा: अजय फतेहाबाद और प्रशांत पंवार कैथल के डीसी बने, सुमेर सिंह डबवाली के पहले एसपी नियुक्त
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को कुछ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया और अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। हरियाणा सरकार ने एचपीएस सुमेर सिंह को डबवाली का पहला एसपी नियुक्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आईएएस व स्टेट ट्रांसपोर्ट अधिकारी अजय सिंह तोमर को फतेहाबाद का डीसी, आईएएस संगीता तेतरवाल को अंबाला नगर निगम की कमिश्नर, आईएएस व फतेहाबाद के डीसी प्रशांत पंवार को कैथल का उपायुक्त नियुक्त किया। वहीं, आईएएस अंजू चौधरी को रोजगार विभाग का निदेशक बनाया गया है।
एचपीएस सुमेर सिंह डबवाली के पहले एसपी नियुक्त
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को कुछ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया और अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। हरियाणा सरकार ने एचपीएस सुमेर सिंह को डबवाली का पहला एसपी नियुक्त किया है। सरकार ने डबवाली को इसी साल हरियाणा का नया पुलिस जिला बनाया है। वहीं, कैथल के एसपी अभिषेक जोरवाल को डीसीपी फरीदाबाद नियुक्त किया। उनकी जगह उपासना को कैथल का एसपी बनाया गया है। डॉ. आशु सिंगला को पलवल एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी पलवल लोकेंद्र सिंह को एसपी सिक्योरिटी-वन सीआईडी हेडक्वार्टर व अंबाला कमांडेंट की फर्स्ट बटालियन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी। इसके अतिरिक्त आईपीएस ओपी सिंह को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ एफएसएल मधुबन की अतिरिक्त जिम्मेदारी, कृष्ण कुमार राव को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ पुलिस कांप्लेक्स सुनारिया की अतिरिक्त जिम्मेदारी, भिवानी के अतिरिक्त एसपी मयंक गुप्ता को डीसीपी गुरुग्राम, एसपी रेलवे अंबाला कैंट संगीता कालिया को एसपी लोकायुक्त हेडक्वार्टर, एसपी (कानून-व्यवस्था) पुलिस हेडक्वार्टर स्मृति चौधरी को एसी एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला, एंटी करप्शन ब्यूरो हेडक्वार्टर एसपी वसीम अकरम को एसपी वन एसटीएफ, नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया को कमांडेंट की सेकेंड बटालियन भौंडसी का अतिरिक्त चार्ज, राजेश कालिया को एसपी रेलवे के साथ एसपी ईआरएसएस की अतिरिक्त जिम्मेदारी, आईपीएस राजीव देशवाल को एआईजी वेलफेयर हेडक्वार्टर व एसपी टेलीकॉम की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त एसटीएफ गुरुग्राम के एसपी जयबीर सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो का एसपी नियुक्त किया है।