{"_id":"58d007c74f1c1bf4431a2c5a","slug":"haryana-government-take-decision-on-aadhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राशन चाहिए तो पढ़े बीजेपी सरकार का नया फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन चाहिए तो पढ़े बीजेपी सरकार का नया फरमान
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
बांटा राशन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका आधार नंबर अपडेट नहीं है, या एक ही परिवार के सभी सदस्यों के नाम पर राशन के लिए एक ही नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा है तो कुछ दिनों में राशन मिलना बंद हो जाएगा।
हरियाणा में 30 जून के बाद आधार नंबर की किसी भी तरह की त्रुटि होने पर उन्हें राशन नहीं वितरित किया जाएगा। इससे बचने के लिए इन कमियों को दूर करने की अपील की गई है। हरियाणा के करीब 29.4 लाख कार्ड धारकों में से 10 लाख से अधिक ऐसे हैं, जिनके आधार नंबर का कई बार इस्तेमाल किया गया है।
प्रदेश भर में फिलहाल 29.4 लाख राशन कार्ड धारक हैं। हालांकि इनमें से करीब 10 लाख लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके आधार नंबर का बार-बार इस्तेमाल किया गया है। विभाग के उप निदेशक एन के मित्तल ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश के तहत प्रदेश सरकार ने भी उन सभी कार्ड धारकों को राशन नहीं देने का फैसला लिया है, जिनके आधार नंबर अपडेट नहीं है। इससे जहां प्रदेश में पारदर्शिता बढ़ेगी तो दूसरी तरफ अब तक इस मद में हो रही करोड़ों की हेराफेरी पर भी रोक लगेगी।

10.84 लाख आधार नंबर अपडेट नहीं
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है?
- फोटो : PTI
अब तक प्रदेश के 91 फीसदी राशन कार्ड धारकों के कार्ड अपडेट हो चुके हैं, लेकिन अभी भी 10.84 (9 फीसदी )लाख लाभार्थियों के नंबर अपडेट नहीं किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एक से अधिक शहरों में राशन कार्ड, एक ही परिवार के मुखिया के आधार नंबर का सभी सदस्यों के लिए इस्तेमाल किया गया है।