फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana government start new campaign operation durga

लड़कों से अब नहीं होगी गलती, एंटी रोमियो की राह पर 'ऑपरेशन दुर्गा'

Thu, 13 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
haryana government start new campaign operation durga
एंटी रोमियो की राह पर 'ऑपरेशन दुर्गा' शुरु
सड़क से लेकर कॉलेज तक छेड़खानी की घटना रोकने के लिए यूपी का एंटी रोमियो इन दिनों चर्चाओं में है। इसी राह पर अब 'ऑपरेशन दुर्गा' है। हरियाणा की खट्टर सरकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चल रही है। सत्ता संभालने के बाद योगी ने मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए एंटी रोमिया स्क्वॉयड गठित किया था तो अब सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश ऑपरेशन दुर्गा चला डाला।
विज्ञापन


सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इसे शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 72 असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की है। उड़नदस्ते ने 24 टीमें तैयार की हैं, इनमें 9 महिला उपनिरीक्षक, 14 महिला सहायक उपनिरीक्षक, 6 महिला प्रधान सिपाही और 13 महिला सिपाही शामिल हैं। 
विज्ञापन

'ऑपरेशन दुर्गा' का असर

haryana government start new campaign operation durga
एंटी रोमियो की राह पर 'ऑपरेशन दुर्गा'
हर जिले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया। सरकार के देखने में आया है कि स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन या कोचिंग सेंटर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को ऐसे शरारती तत्वों का सामना करना पड़ रहा है।

पंचकूला जिले में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर में एक, बस स्टैंड अंबाला पर एक, यमुनानगर में डीएवी गर्ल्स कॉलेज में चार, कुरुक्षेत्र में डीएन कॉलेज तथा संजय गांधी स्कूल में 12, जिला कैथल में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आरकेएसडी कॉलेज में तीन और जिला दादरी में वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10 मनचले पकड़े गए हैं।

 भिवानी में राजकीय महाविद्यालय में 3, जिला सिरसा में गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज में 3, जिला करनाल में एसडी मॉडल स्कूल तथा बस स्टैंड पर 3, जिला रोहतक में रेलवे स्टेशन, झज्जर रोड और बस स्टेंड पर 5, जिला झज्जर में नेहरू कॉलेज और अग्रसेन कॉलेज में 9, जिला सोनीपत में रेलवे स्टेशन पर 3, रेवाड़ी में राजकीय कन्या महाविद्यालय में 3, फरीदाबाद में अग्रवाल कॉलेज में 2, गुरुग्राम में राजकीय कन्या महाविद्यालय में 4 व फतेहाबाद में एमएन कॉलेज और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ऐसे 6 लोगों को अब तक काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed