फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government sought to Central government for SYL canal

अब केंद्र सरकार बनाएगी एसवाईएल नहर!

Mon, 14 Jul 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Jul 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
Haryana government sought to Central government for SYL canal

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा सरकार ने एसवाईएल को पूरा करवाने की जिम्मेदारी केंद्र के पाले में डाल दी है।

विज्ञापन


सोमवार को सदन में संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एसवाईएल के निर्माण का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने स्वागत किया लेकिन क्रेडिट लेने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष में काफी देर तक  तनातनी चलती रही।

भाजपा विधायक दल के  नेता अनिल विज ने इस मामले में सभी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाने की मांग की। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बाद ससंदीय कार्यमंत्री ने इसका अधिकार विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही विधायकों का एक प्रतिनिधमंडल बनाकर प्रधानमंत्री से मिलने का समय लेंगे।
विज्ञापन


तमिलनाडु बनाम केरल एवं अन्य के मामले में 7 मई, 2014 को सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक बेंच द्वारा दिए गए निर्णय का आधार मान हरियाणा विधानसभा ने अध्यादेश पारित करते हुए केंद्र सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश के लोगों को एसवाईएल के पानी का न्यायोचित हिस्सा बहाल करने और इस पानी की उम्मीदों को पूरा करने के उद्देश्य से एसवाईएल नहर का निर्माण कार्य अपने हाथों में लेकर इसका निर्माण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब से सहयोग का आग्रह
सदन ने केंद्र सरकार से हरियाणा के लोगों के एसवाईएल के पानी का न्यायोचित हिस्सा बहाल करने तथा इस पानी की उम्मीदों को पूरा करने के उद्देश्य से एसवाईएल नहर का निर्माण कार्य अपने हाथों में लेकर इसका निर्माण सुनिश्चित करने के लिए कहा है।


इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के नवीनतम निर्णय दिनांक 7.5.2014 के दृष्टिगत दिनांक 4.6.2004 के निर्णय में निहित निर्देश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। इसके अलावा सदन ने पंजाब सरकार से भी उसके क्षेत्र में एसवाईएल के निर्माण में पूरा सहयोग करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed