फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government sent a panel of names of five IPS officers to Centre for new DGP

हरियाणा में नए डीजीपी की तलाश: सरकार ने पांच आईपीएस के नामों का पैनल केंद्र को भेजा

Sat, 03 Jul 2021 03:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Jul 2021 03:02 AM IST
सार

हरियाणा में नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की तलाश तेज हो गई। शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल केंद्र सरकार को भेज दिया है। इसके बाद केंद्र सरकार तीन नाम तय कर हरियाणा सरकार को भेजेगी। प्रदेश सरकार इन तीन अधिकारियों में किसी एक का चयन डीजीपी के लिए करेगी।  

विज्ञापन
Haryana government sent a panel of names of five IPS officers to Centre for new DGP
आईपीएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के लिए डीजी रैंक के पांच आईपीएस अधिकारियों का पैनल केंद्र सरकार को भेज दिया है। वरिष्ठता के हिसाब से 1988 बैच के आईपीएस पीके अग्रवाल का नाम सबसे ऊपर है। केंद्र सरकार पांच में से तीन नाम तय कर हरियाणा सरकार को भेजेगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार इनमें से अपनी पसंद के एक आईपीएस को डीजीपी नियुक्त करेगी। 1989 बैच के आईपीएस मोहम्मद अकील और आरसी मिश्रा, 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर और देश राज सिंह भी डीजीपी बनने की दौड़ में हैं। 1984 बैच के वरिष्ठ आईपीएस एसएस देसवाल और 1986 बैच के केके सिंधु दोनों अगस्त 2021 में रिटायर होने वाले हैं, इसलिए नए डीजीपी के पैनल में इनके नाम शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की तरफ से यूपीएससी तीन नाम तय करने के लिए बोर्ड गठित करेगा। बोर्ड पांचों नामों में से तीन आईपीएस को तमाम कसौटी पर कसने के बाद उनके नाम की सिफारिश प्रदेश सरकार से करेगी। वर्तमान डीजीपी मनोज यादव के आईबी में जाने की अनुमति मांगने के बाद सरकार ने नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। जब तक नए डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, यादव अपने पद पर काम करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed