{"_id":"64cf3a9fc4ff63859a084210","slug":"haryana-government-removed-security-of-ferozepur-jhirka-mla-maman-khan-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह हिंसा: एक्शन में हरियाणा सरकार, मामन खान की सुरक्षा हटाई, कांग्रेस विधायक बोले- मेरी जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह हिंसा: एक्शन में हरियाणा सरकार, मामन खान की सुरक्षा हटाई, कांग्रेस विधायक बोले- मेरी जान को खतरा
Sun, 06 Aug 2023 11:50 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:50 AM IST
सार
Nuh Haryana Violence : मामन खान ने विधानसभा में मोनू मानेसर को लेकर कहा था अगर वह मेवात में आया तो उसे प्याज की तरह फोड़ देंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक मामन खान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह हिंसा के बाद हरियाणा सरकार ने फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस विधायक मामन खान की सुरक्षा वापस ले ली है। दरअसल, नूंह में हुई हिंसा से भी मामन खान का नाम जोड़ा जा रहा है। मामन खान ने विधानसभा में कानून व्यवस्था पर बोलते हुए मोनू मानेसर को मेवात आने की चुनौती देते हुए आपत्तिजनक बायन दिया था। वहीं कई संगठनों ने मामन खान पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उधर, मामन खान ने सुरक्षा हटाने पर अपनी जान को खतरा बताया है। अब विधायक ने इस संबंध में डीजीपी, सीआईडी चीफ और गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। विधायक ने कहा है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं, इसलिए उसकी सुरक्षा बहाल की जाए।
विज्ञापन
31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा के बाद से ही कांग्रेस विधायक मामन खान पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं हिंसा के लिए जिम्मेदार भी ठहराया जा रहा है। मामन खान ने विधानसभा में मोनू मानेसर को लेकर कहा था अगर वह मेवात में आया तो उसे प्याज की तरह फोड़ देंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे। मामन खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और एक पक्ष हिंसा के लिए विधायक को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
विज्ञापन