फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Remove Condition of three to Five Years in Group D recruitment

ग्रुप-डी भर्ती में सिलेक्ट हुए आवेदकों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने हटाई ये शर्त...फायदा उठायें

Mon, 28 Jan 2019 11:33 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 28 Jan 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government Remove Condition of three to Five Years in Group D recruitment
online apply
हरियाणा में ग्रुप डी के लिए नवचयनित उम्मीदवारों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। एक शर्त हटा दी गई है, जिसका सभी को फायदा मिलेगी। दरअसल, ग्रुप डी की नौकरी ज्वाइन करने के तीन से पांच साल तक अन्य विभागों में नौकरी के लिए आवेदन न करने की शर्त को हटा दिया गया है। अब चतुर्थ श्रेणी की नौकरी पाने वाले युवा किसी भी विभाग में किसी भी श्रेणी के पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


नवचयनित उम्मीदवारों की ज्वाइनिंग में विभागों की ओर से यह शर्त लगा दी गई थी कि नियुक्ति पाने वाले युवा तीन से पांच साल तक किसी अन्य विभाग की नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इससे युवाओं में रोष पनपने लगा था। युवा डी श्रेणी की नौकरी पाकर खुद को ठगा महसूस कर रहे थे, जैसे ही सीएम मनोहर लाल के संज्ञान में पूरा मामला आया उन्होंने मुख्य सचिव को तत्काल शर्त हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को ही मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद सभी विभागों ने ज्वाइनिंग के लिए जारी पत्र में निहित शर्त को हटाने का स्पष्टीकरण जारी कर दिया। इसे युवा खुद के लिए बड़ी राहत मान रहे हैं। चूंकि, प्रदेश में ग्रुप डी की नौकरी में बीए, एमए और बीटेक युवाओं ने भी ज्वाइन किया है। नौकरी पाने के बाद ये युवा ग्रुप ए, बी और सी श्रेणी की नौकरियों के लिए लगातार अध्ययनरत रहेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी शामिल होंगे, जिसमें विभागों की शर्त आड़े आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed