फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana government ready to publicise dhingra commission report

2019 चुनाव से पहले कांग्रेस में आएगा सियासी तूफान, वजह ढींगरा आयोग की रिपोर्ट

Sun, 20 May 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 May 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
haryana government ready to publicise dhingra commission report
manohar lal khattar
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से ढींगरा आयोग का जिन्न बाहर आएगा, साथ ही कांग्रेस में सियासी तूफान उठेगा। हरियाणा सरकार दस दिन के अंदर आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करेगी। माना जा रहा है कि कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा का यह पहला ट्रंप कार्ड होगा जो कांग्रेस को बैकफुट पर लाकर खड़ा करेगी, क्योंकि आयोग के निशाने पर कांग्रेस के बड़े नेता हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि जस्टिम ढींगरा आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को दो माह का समय दिया है।
विज्ञापन


यह अवधि आगे आने वाले आठ-दस दिन में पूरी होने वाली है। शीघ्र ही हाईकोर्ट फैसला कर देगा और रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राबर्ट वाड्रा के विषय को उजागर करने का काम मीडिया, जनता और हमने भी किया था। जिसके  कारण जनता ने उन्हें बाहर कर दिया और हमें चुना। उन्होंने कहा कि हमने आते ही कहा था कि हम जनता के विकास का काम करेंगे हम पहले की सरकारों की तरह पचड़ों में नहीं पडे़ंगे।
विज्ञापन


हमारी प्राथमिकता सिस्टम को बदलने की हैं, जिसके कारण पहले इन लोगों को खराब होने का मौका मिला है। कोर्ट, सीबीआई और विजिलेंस सामग्री मांगती हैं और विजीलेंस के पास जो सामग्री हैं उसके अनुसार वो कहीं भी छूटते हुए दिखाई देते नहीं हैं। मैंने सत्ता में आते ही प्रदेश की सरकार में पारदर्शिता लाने का काम किया है। हरियाणा की जीडीपी ग्रोथ रेट केंद्र की जीडीपी रेट से काफी ज्यादा है और सरकार चलाना एक लगातार प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार का पूरा एक सर्कल होता है: सीएम
सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार का एक पूरा सर्कल होता है जिसमें नेता, ब्यूरोक्र्रेट, कर्मचारी शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक आदमी नहीं कर सकता है बल्कि इसका एक पूरा सर्कल होता है और कांग्रेस सरकार के समय में भ्रष्टाचार रहा। उन्होंने कहा कि जो लोग लोभ-लालच करते हैं वे ही भ्रष्टाचार में फंसते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed