फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government ready to give additional security to karan dalal

विधानसभा हंगामा मामलाः करण सिंह दलाल को अतिरिक्त सुरक्षा देने को हरियाणा सरकार तैयार

Thu, 04 Oct 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Oct 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
Haryana government ready to give additional security to karan dalal
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

हरियाणा विधान सभा से एक साल के लिए निलंबित कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल द्वारा अभय चौटाला से जान का खतरा बता सुरक्षा बढ़ाने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान हरियाणा के एडवोकेट जनरल बीआर महाजन ने हाईकोर्ट को बताया कि अगर दलाल को लगता है कि उनको अतिरिक्त सुरक्षा मिलनी चाहिए, तो हरियाणा सरकार तैयार है। उन्होंने कहा कि वैसे करण सिंह दलाल की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। हरियाणा सरकार के जवाब पर हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई 10 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन


पिछली सुनावाई पर हरियाणा के एडवोकेट जनरल बीआर महाजन ने कोर्ट को बताया था कि दलाल को अतिरिक्त सुरक्षा देने की जरूरत नहीं हैं। करण सिंह दलाल को अगर जान का खतरा होता तो खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोली मारने की अभय चौटाला को चुनौती नहीं देते। हाईकोर्ट ने सरकार का पक्ष सुनने के बाद सुनवाई 3 अक्तूबर तक स्थगित कर दी है। 
विज्ञापन


करण सिंह दलाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया है कि सीबीआई अदालत ने भी वर्ष 2015 में उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार को आदेश दिए थे। उन्हें दिल्ली में तो सुरक्षा मिल रही है, लेकिन अभी भी उन्हें हरियाणा और चंडीगढ़ में पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी जा रही है। दलाल ने बताया कि हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान अभय सिंह चौटाला ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed