फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government presented data of cases registered against farmers during kisan Andolan

किसान आंदोलन: हरियाणा में 687 किसान नामजद व 38,000 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी

Sat, 21 Aug 2021 01:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 Aug 2021 01:41 AM IST
सार

विधानसभा में शुक्रवार को ओलंपिक पदक विजेताओं की उपलब्धि पर सर्वसम्मति से प्रशंसा प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री ने सदन में प्रस्ताव पढ़ा और हरियाणा के खिलाड़ियों के पदक जीतने की सराहना की।

विज्ञापन
Haryana government presented data of cases registered against farmers during kisan Andolan
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा में नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान किसानों, प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध अब तक राजद्रोह के दो और 136 अन्य मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 687 किसान नामजद किए हैं, जबकि 38,000 अज्ञात को आरोपी बनाया है। अज्ञात में कुछ निहंग भी हैं। कांग्रेस विधायक भरत भूषण बत्रा और जगबीर मलिक के सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के जवाब पढ़ने के दौरान ही कांग्रेस विधायकों ने सदन में शेम-शेम के नारे लगाए। साथ ही किसानों पर राजद्रोह के मामले दर्ज करने को लेकर टिप्पिणयां की। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज तक 136 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा किसानों के विरुद्ध राजद्रोह से संबंधित आईपीसी की धारा 124ए के तहत दो प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के बयान पर राजद्रोह के मुकदमे दर्ज हुए हैं। 11 जुलाई 2021 को थाना सिविल लाइन सिरसा में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के बयान व शिकायत पर मुकदमा संख्या 204 दर्ज किया गया। इस मामले में आंदोलनकारी किसानों ने डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के काफिले पर हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जनवरी 2021 को थाना सिटी बहादुरगढ़ में मुकदमा संख्या 18 में आरोपी सुनील गुलिया के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें कसम खाई कि अगर सरकार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों की नहीं सुनी तो वह सरकार के खिलाफ तोप से हमला करेगा। जिलों में दर्ज एफआईआर में सैकड़ों किसानों को नामजद करने के साथ ही हजारों अज्ञात किसानों को शामिल किया है।

      जिला अनुसार दर्ज मुकदमे
सोनीपत  35
अंबाला 29
सिरसा  12
रोहतक 08
फतेहाबाद  07
भिवानी 07
जींद 06
यमुनानगर 05
पानीपत  05
कैथल 04
हिसार  04
रेवाड़ी 03
पंचकूला  03
पलवल 02
हांसी 02 

ओलंपिक पदक विजेताओं की उपलब्धि पर प्रशंसा प्रस्ताव पास

विधानसभा में शुक्रवार को ओलंपिक पदक विजेताओं की उपलब्धि पर सर्वसम्मति से प्रशंसा प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री ने सदन में प्रस्ताव पढ़ा और हरियाणा के खिलाड़ियों के पदक जीतने की सराहना की। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव का नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने समर्थन किया। 

हुड्डा ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों का वह सम्मान करते हैं। सरकार नीरज चोपड़ा को सेना में मानद कर्नल बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार से करे। बजरंग पुनिया और रवि दहिया को डीएसपी बनाया जाए। पदक विजेता खिलाड़ियों को कोच की नौकरी देने से वह संतुष्ट नहीं हैं। 

खिलाड़ियों को स्कूल स्तर से ही पहचान कर उच्च स्तरीय सुविधाएं दी जाएं, पदक जीतने वालों की सूची और लंबी होगी। कादियान ने कहा कि हॉकी खिलाड़ी बेशक सेमीफाइनल में हार गईं लेकिन उन्होंने दिल जीता है। इसलिए उनकी इनाम राशि बढ़ाकर एक करोड़ की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सरकार 15 लाख रुपये देती आ रही है। यह राशि महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए कम लगी इसलिए चौथे स्थान पर रहने वाले सभी खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये देने की घोषणा सरकार ने की है।

पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सदन की ओर से मुख्यमंत्री ने विशेषतौर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि 31 खिलाड़ी हरियाणा के हैं। देश के 7 पदकों में से 3 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों के हैं। नीरज ने तो ओलंपिक खेलों के 121 सालों के इतिहास में देश को ट्रैक एंड फील्ड खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed