{"_id":"5703e5924f1c1bd11cc812cf","slug":"haryana-government-postmortem-increase-amount-doctors-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार ने पोस्टमार्टम के लिए दी जाने वाली फीस बढ़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार ने पोस्टमार्टम के लिए दी जाने वाली फीस बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Apr 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अस्पतालों में पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सकों को अब एक हजार रुपये। जबकि सहयोगी क्लास-फोर कर्मी को 500 रुपये दिए जाएंगे। अब तक चिकित्सक को इस मद में 10, जबकि क्लास-फोर कर्मी को मात्र एक रुपये मिलते थे। यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्री ने आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान लिया।
उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह परिपाटी वर्षों से चल आ रही थी, जिसके तहत पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सक तथा सहयोगी को नाममात्र राशि ही दी जाती थी।
विज ने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों को ई-उपचार प्रणाली के तहत शीघ्र ऑनलाइन किया जाएगा। अभी तक प्रदेश के नौ जिला अस्पतालों, एक सीएचसी, एक पीएचसी, एक आयुष अस्पताल, मेडिकल कॉलेज खानपुर तथा मेडिकल कॉलेज नल्हर में मरीजों का पूरा रिकार्ड ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन
इससे इन अस्पतालों में अपना उपचार करवाने वाले मरीजों को अन्य अस्पतालों में जाने पर रिकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश के अस्पतालों में सभी सातों दिनों तक अलग-अलग रंगों की बेड-शीट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
इसके लिए सभी सातों दिनों के इंद्रधनुष के रंगों के आधार पर होगी। इन रंगों में बैंगनी, नील, नीला, हरा, पीला, संतरी तथा लाल रंग शामिल होंगे। इन बैड-शीट पर सभी दिनों के नाम भी लिखे होंगे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के महापात्रा, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. केके खंडेलवाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक राजीव रत्न, आयुष के महानिदेशक डॉ साकेत कुमार सहित मेडिकल कॉलेजों के निदेशक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।