फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government plan to provide fund for startup

हरियाणा सरकार की अच्छी पहल: स्टार्टअप के लिए आइडिया लाओ, सरकार से फंड ले जाओ

Fri, 30 Jun 2023 09:26 AM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 09:26 AM IST
सार

हरियाणा सरकार के सूक्ष्म लघु एवं उद्यम निदेशालय ने युवाओं को उद्यमियों बनाने के लिए एक प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत हरियाणा सरकार निवेश प्रबंधन कंपनी सिडबी वेंचर कैपिटल लिमिटेड (एसवीसीएल) के साथ करार करने जा रही है। इसके तहत 350 करोड़ का एक वेंचर कैपिटल फंड स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana government plan to provide fund for startup
Startup

विस्तार

स्टार्टअप के लिए यदि आपके पास कोई इनोवेटिव आइडिया है लेकिन फंड की कमी की उसे शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो हरियाणा सरकार के दरवाजे आपके लिए खुले हैं। आप बस आइडिया लाइए। सरकार उसे परखेगी और देखेगी कि बाजार में आप टिक पाएंगे या नहीं। आपके अंदर और बिजनेस विचार में भविष्य में अच्छे रिटर्न की संभावना दिखी तो सरकार फंड मुहैया करवाएगी। इसके बदले में आपकी कंपनी की कुछ हिस्सेदारी सरकार या वेंचर कपंनी अपने पास रख लेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haryana News: यमुनानगर में प्रस्तावित बिजली संयंत्र पर संकट के बादल, झारखंड में स्थापित करने का सुझाव
विज्ञापन


हरियाणा सरकार के सूक्ष्म लघु एवं उद्यम निदेशालय ने युवाओं को उद्यमियों बनाने के लिए एक प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत हरियाणा सरकार निवेश प्रबंधन कंपनी सिडबी वेंचर कैपिटल लिमिटेड (एसवीसीएल) के साथ करार करने जा रही है। इसके तहत 350 करोड़ का एक वेंचर कैपिटल फंड स्थापित किया जाएगा। इसमें हरियाणा सरकार 100 करोड़, सिडबी 50 करोड़, केंद्र सरकार (फंड आफ फंड्स) 50 करोड़ और 150 करोड़ मल्टीलैटरल एजेंसी निवेश करेगी।  सरकार के सूत्रों ने दावा किया है कि सरकार इसे योजना को जल्द लाने में जुटी है, ताकि अगले साल चुनाव से पहले सरकार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक एस. कांत ने बताया कि सरकार का मानना है कि प्रदेश के युवाओं के पास बिजनेस शुरू करने की क्षमता है। उनके आइडियाज बेहतर हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें फंडिंग कंपनी नहीं मिलती। इस वजह से कई स्टार्टअप शुरू करने के कुछ ही दिन बाद दम तोड़ दे देते हैं। ऐसे युवाओं की मदद के लिए बैकिंग सेक्टर भी आगे नहीं आते हैं। यदि उन्हें समय पर फंड व सहयोग मिल जाए तो वे स्टार्टअप के जरिए बिजनेस की दुनिया में अपना नाम कमा सकते हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखकर सरकार ने यह कदम उठाया है।


सिडबी अपने पास रखेगी स्टार्टअप की हिस्सेदारी
वेंचर कैपिटल फंड को सरकार सिडबी के साथ चलाएगी। सिडबी एक निवेश प्रबंधन कंपनी है, जिसने कई बिजनेस कंपनियों पर निवेश किया है। सरकार के साथ करार होने के बाद यदि कोई स्टार्टअप आवेदन करता है तो सरकार उसे फंड मुहैया करवाएगी। इसके बदले में सिडबी कंपनी की कुछ हिस्सेदारी अपने पास रख लेगी, ताकि भविष्य में प्राफिट का उसे भी रिटर्न मिलता रहे।

आइडिया के अनुसार सरकार निवेश करेगी
प्रस्ताव के तहत सरकार ने फिलहाल यह नहीं तय किया है कि वह एक स्टार्टअप में कितना निवेश कर सकती है। यह सब प्रोडक्ट व बिजनेस संचालक की क्षमता पर निर्भर करेगा। हालांकि कुछ समय पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक बयान में कहा था कि सरकार स्टार्टअप में पांच करोड़ तक निवेश कर सकती है, लेकिन उस वक्त यह योजना धरातल पर नहीं थी। सरकारी सूत्रों का कहना है कि एक बार करार होने के बाद सभी बातें स्पष्ट हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed