फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government plan to open petrol pump at bus stop

हरियाणा में गरीबों को मिलेंगे फ्लैट, नीतियों में होगा बदलाव, बस अड्डों पर पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी

Fri, 20 Nov 2020 02:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Nov 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana government plan to open petrol pump at bus stop
सांकेतिक तस्वीर।

आवास बोर्ड की नीतियों में बदलाव कर गरीब वर्ग को फ्लैट उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस फ्लैटों के लिए बैंक व अन्य गैर-बैंकिंग हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लेने पर ब्याज की राशि पर छह प्रतिशत अनुदान का भी प्रावधान है।

विज्ञापन


अफसरों के साथ बैठक के बाद हरियाणा आवास बोर्ड के अध्यक्ष राजदीप फोगाट ने बताया कि आवास बोर्ड प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोगों को किफायती आवास मुहैया करवाकर उनके ‘अपना घर’ के सपने को हकीकत में बदलने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 तक ‘सबको आवास’ के लक्ष्य की तरफ एक कदम बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योजना के तहत सोनीपत, सेक्टर-27 में बीपीएल परिवारों के 210 फ्लैटस आवंटित किए गए थे। इस योजना में निर्धारित कीमत की 50 प्रतिशत राशि लेकर कब्जा दिया जाता था। अब अलॉटियों की सुविधा के लिए हरियाणा आवास बोर्ड निर्धारित कीमत का 25 प्रतिशत जमा करवाकर अलॉटी कब्जा ले सकते हैं। शेष 75 प्रतिशत राशि 20 वर्ष तक मासिक किस्तों में वसूली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डों पर पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विभिन्न डिपुओं में खड़ी कंडम बसों का जल्द से जल्द निपटान किया जाए। इसके अलावा महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थित बस अड्डों पर पेट्रोल पंप खोलने की संभावनाएं भी तलाशी जाएं, ताकि विभाग के लिए अतिरिक्त राजस्व जुटाया जा सके।

परिवहन मंत्री ने विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश दिए। बैठक में बस अड्डों के माध्यम से बसों के उचित संचालन, ई-टिकटिंग, बसों की चेकिंग और अवैध वाहनों की जांच तथा बसों और बस अड्डों पर लगाए जाने वाले विज्ञापनों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसके अलावा, आठ सितंबर को हुई बैठक की कार्रवाई पर एक्शन टेकन रिपोर्ट भी पेश की गई। इस दौरान विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि बल्लभगढ़ में पीपीपी मोड पर बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के बाद धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है, ऐसे में डिपो महाप्रबंधक या ट्रैफिक मैनेजर द्वारा स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की टीम बनाई जाए, जो जमीनी स्तर पर बसों की जरूरत का पता लगाए। इस संबंध में साप्ताहिक या महीने के हिसाब से योजना बनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed