फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government on target of opposition in Minister Sandeep Singh case

महिला कोच उत्पीड़न: विपक्ष के निशाने पर हरियाणा सरकार, अब मंत्री संदीप सिंह पर आलाकमान करेगा फैसला

Wed, 04 Jan 2023 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Jan 2023 01:10 AM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार से हरियाणा में दाखिल हो रही है। छह जनवरी को यात्रा के दौरान रैली का आयोजन किया गया है। ऐसे में हरियाणा के कांग्रेसियों ने राहुल को यह भी जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री ने इसी धरती से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया था। पूरी संभावना है रैली में संदीप सिंह प्रकरण भी उछलेगा।

विज्ञापन
Haryana government on target of opposition in Minister Sandeep Singh case
मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर अब भाजपा आलाकमान अंतिम फैसला करेगा। संदीप सिंह राज्य मंत्री के साथ पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं, लिहाजा केंद्रीय कार्यकारिणी में इस विषय पर मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीन दिन के लिए दिल्ली में हैं। गुरुवार का उनका कार्यक्रम रिजर्व है। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान उनकी केंद्र के बड़े नेताओं से इस प्रकरण पर बातचीत हो सकती है।

विज्ञापन


बुधवार को पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ एसवाईएल को लेकर बैठक है। छह जनवरी को सीएम गुरुग्राम में गुरुग्राम मेट्रोपोलेटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठक लेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री सात जनवरी को ही चंडीगढ़ वापस लौटेंगे। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक पांच जनवरी को सीएम की गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष या फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ संदीप सिंह प्रकरण पर बात हो सकती है।
विज्ञापन


सीएम की राय भी जानेगा केंद्रीय नेतृत्व
चूंकि मामला बड़ा है इसलिए केंद्रीय नेतृत्व इस पर सीएम की राय भी जानना चाहेगा। हालांकि मुख्यमंत्री इस बारे में बयान दे चुके हैं कि संदीप सिंह से खेल विभाग ले लिया गया है लेकिन विपक्ष का आरोप है कि इसकी अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई है। विपक्ष का कहना है कि कागजों पर ऐसे आदेश कहीं नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल की रैली बन सकता है मुद्दा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार से हरियाणा में दाखिल हो रही है। छह जनवरी को यात्रा के दौरान रैली का आयोजन किया गया है। ऐसे में हरियाणा के कांग्रेसियों ने राहुल को यह भी जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री ने इसी धरती से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया था। पूरी संभावना है रैली में संदीप सिंह प्रकरण भी उछलेगा।

आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं होता: मनोहर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला कोच से छेड़छाड़ मामले में पांच दिन बाद अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने से कोई दोषी साबित नहीं होता। चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी और हरियाणा पुलिस के फैक्ट फाइंडिंग कमेटी जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रभावित न हो इसलिए संदीप से खेल विभाग हटाया गया है।


मंगलवार को राजस्थान में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक महिला कोच ने मंत्री पर अनर्गल आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना अलग होता है लेकिन जांच के बाद ही दूध का दूध पानी का पानी हो सकेगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed