फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government May Deduct 9th to 12th Class Syllabus

हरियाणा सरकार भी कम कर सकती है 9वीं से 12वीं का सिलेबस, एमएचआरडी को लिखेंगे पत्र

Thu, 09 Jul 2020 10:54 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 09 Jul 2020 10:54 AM IST
सार

  • शिक्षा मंत्री ने कहा, वर्तमान हालात के मद्देनजर परिस्थितियों पर करेंगे विचार
  • कांवड़ियों को प्रदेश के हर मंदिर में उपलब्ध कराया जाएगा गंगाजल

विज्ञापन
Haryana Government May Deduct 9th to 12th Class Syllabus
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा सरकार भी नौवीं से बारहवीं कक्षा के सिलेबस में कटौती कर सकती है। केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड के सिलेबस घटाने के बाद इस पर विचार शुरू कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बुधवार को चंडीगढ़ में इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के मद्देनजर सरकार पहले से ही स्कूल खोलने और सिलेबस को लेकर विचार कर रही है।
विज्ञापन


अगर कुछ देरी से स्कूल शुरू होते तो गर्मी, सर्दी व दूसरे शनिवार की छुट्टियां रद्द कर सिलेबस पूरा कराया जा सकता था, लेकिन हालात अनुसार स्कूल खोलने को लेकर अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। सीबीएसई ने सिलेबस 50 फीसदी तक काम किया है। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजेगी। जैसे आदेश होंगे वैसे लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उनकी पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। कंवर पाल ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा न होने के कारण सरकार हर शिवालय व मंदिर में गंगाजल उपलब्ध कराएगी ताकि कांवड़िए जलाभिषेक कर सकें। यह उनकी आस्था का विषय है। इस बार कोरोना को देखते हुए कांवड़ यात्रा न कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ियों को जलाभिषेक के लिए गंगाजल सरकार उपलब्ध कराएगी। सीएम मनोहर लाल पहले ही आदेश जारी कर चुके हैं। जिससे कि अपना धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने में कावंड़ियों को दिक्कत न आए। इस बार कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed