फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government issued transfer and posting orders of nine senior IAS officers

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में उठा-पटक: सुबह सुधीर राजपाल बने गृह सचिव, रात को टीवीएसएन प्रसाद को मिल गई नियुक्ति

Mon, 04 Sep 2023 09:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 09:29 AM IST
सार

1995 बैच के आइएएस विजयेंद्र कुमार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस राजीव रंजन को श्रम विभाग के प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Haryana government issued transfer and posting orders of nine senior IAS officers
तबादले - फोटो : amar ujala

विस्तार

रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त होने के दो दिन बाद हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में रविवार को खासी उठा-पटक चली। दिन में सरकार ने नौ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। 
विज्ञापन


वरिष्ठता के आधार पर 1988 बैच के आईएएस टीवीएसएन प्रसाद को वित्तायुक्त नियुक्त किया गया। साथ ही सहकारिता विभाग और हरियाणा भवन दिल्ली के स्थानीय आयुक्त की भी जिम्मेदारी मिली। वहीं, 1990 बैच के आईएएस सुधीर राजपाल को गृह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: हनी ट्रैप में फंसे तस्कर ने आईएसआई को भेजी थी हिमाचल के योल आर्मी एरिया की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में फिर जारी हुई सूची
रात में मुख्यमंत्री कार्यालय से एक बार फिर तबादला सूची जारी हुई और आईएएस टीवीएसएन प्रसाद को वित्तायुक्त के साथ गृह सचिव बना दिया गया। उनके पास हरियाणा भवन दिल्ली के स्थानीय आयुक्त की भी जिम्मेदारी रहेगी। सुधीर राजपाल को स्कूल शिक्षा और सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

मुख्य सचिव संजीव कौशल की तरफ से जारी की गई तबादला सूची में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव वी उमाशंकर को उनके मौजूदा कार्य के अतिरिक्त सूचना एवं जनसंपर्क, भाषा और सांस्कृतिक मामले विभाग का प्रधान सचिव और विदेश समन्वय विभाग का प्रधान सचिव भी बनाया गया है। इसी प्रकार, 1990 बैच की आइएएस डा. सुमिता मिश्रा को पंकज अग्रवाल के स्थान पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया। उनके पास चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी। 1990 बैच के ही डा. राजा शेखर वुंदरू को हाउसिंग फाॅर आल विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया, जबकि उन्हें नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।


विजयेंद्र कुमार को कृषि विभाग की कमान
1995 बैच के आइएएस विजयेंद्र कुमार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस राजीव रंजन को श्रम विभाग के प्रधान सचिव और 2000 बैच के आइएएस पंकज अग्रवाल को सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अंत्योदय सेवा विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया है। पंकज अग्रवाल के पास सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के आयुक्त व सचिव की भी जिम्मेदारी रहेगी। 2001 बैच की आईएएस पी अमनीत कुमार अब महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त व सचिव होंगी।

अब विभागाध्यक्षों और डीसी के तबादले की तैयारी
वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों के बाद अब विभागाध्यक्षों और डीसी के बदलने की तैयारी है। लंबे समय से एक ही पद पर बैठे अधिकारियों के विभाग बदले जाएंगे। वहीं, बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले कुछ डीसी भी सरकार के राडार पर हैं। इसके अलावा, कई जिलों के एसपी को भी बदलने की अटकलें चल रही हैं। फिलहाल सीएमओ ने इन सभी को लेकर फीडबैक मांगा है। संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने एक और तबादला सूची जारी हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed