फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government issued compensation for damage to crops

हरियाणा: फसल खराबे के मुआवजे के 561.11 करोड़ जारी, भारी बारिश, जलभराव और कीट हमलों से हुआ था नुकसान

Fri, 18 Feb 2022 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 12:07 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रबी-2022 सीजन में खराब फसलों का मुआवजा भी जल्द मिलेगा। मुआवजा राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Haryana government issued compensation for damage to crops
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खरीफ-2021 के दौरान हरियाणा में भारी वर्षा, जलभराव और कीट हमलों से हुए फसलों के नुकसान की एवज में 866 गांवों के 8,95,712 किसानों को 561.11 करोड़ रुपये मुआवजा राशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित करने की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें जल्द से जल्द किसानों के खातों में मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और कृषि मंत्री जेपी दलाल भी इस मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


मनोहर लाल ने निर्देश दिए कि 28 फरवरी तक मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। उन्होंने उपायुक्तों को रबी- 2022 के दौरान फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए वर्तमान में चल रही गिरदावरी को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को मुआवजा राशि समय पर मिल सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों को समय पर मुआवजा देने के अलावा किसान हित में कोई भी कदम उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दिन गए जब किसान मुआवजा पाने के लिए कई साल इंतजार करते थे। अब पूरी व्यवस्था डिजिटल हो गई है। अब किसान भी विश्वास करने लगे हैं कि उन्हें कम समय में मुआवजा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के  दरवाजे किसानों के लिए हमेशा खुले : दलाल
चंडीगढ़।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार के दरवाजे किसानों के लिए हमेशा खुले हैं। आज हरियाणा सबसे अधिक मंडियां, बीमा की राशि देने, पशुओं का बीमा करने, सब्जियों व फलों का बीमा करने के साथ-साथ फसल का सर्वाधिक भाव में अग्रणी राज्य है। वर्तमान राज्य सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसान हितैषी नीतियों को बनाया है। दलाल गुरुवार को किसान संगठनों और अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। दलाल ने कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में राज्य सरकार उत्तम से उत्तम प्रणाली को अपनाने के लिए तैयार हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed