{"_id":"5ed9f38c136e8b38270b4172","slug":"haryana-government-instructions-regarding-flood-disaster-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार के निर्देश- मौके पर जाएं डीसी और बाढ़ नियंत्रण कार्य 20 जून तक पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार के निर्देश- मौके पर जाएं डीसी और बाढ़ नियंत्रण कार्य 20 जून तक पूरा करें
Fri, 05 Jun 2020 12:56 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी डीसी को बाढ़ नियंत्रण की छोटी-छोटी योजनाओं पर कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। डीसी को संभावित बाढ़ स्थलों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करना होगा। मानसून शुरू होने से पहले डीसी को लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण ड्रेनों की सफाई करानी होगी।
बाढ़ नियंत्रण की योजनाओं और अन्य बाढ़ नियंत्रण उपायों पर 20 जून 2020 तक कार्य पूरा होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश वीडियो कांफ्रेंसिंग से वीरवार को दिए। वे बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिलों में 132.25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 143 अल्पावधि योजनाओं पर कार्य चल रहा है। ड्रेनों से गाद निकालने के कार्य को हर कीमत पर 20 जून से पहले पूरा कर लिया जाए। विशेष रूप से यमुनानगर और करनाल जिलों में नदियों के तटों को सुदृढ़ करें ताकि बाढ़ की आशंका को रोका जा सके।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि 833 शहरी एवं ग्रामीण ड्रेनों में से 588 ड्रेनों की सफाई के लिए पहचान की गई है। मनरेगा के तहत ड्रेनों की सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 18 ड्रेनों का प्रबंधन एनएचएआई और रेलवे कर रहा है। डीसी को निर्देश दिए गए कि वे इन ड्रेनों की सफाई के लिए एनएचएआई और रेलवे के साथ समन्वय स्थापित करें।
522 अस्थायी स्थलों की पहचान
सीएम ने बताया कि लगभग 522 ऐसे अस्थायी स्थलों की पहचान की गई है, जहां जल संचय की संभावना है। पंप से पानी निकासी के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन मांगे गए हैं। नदी या नहर के तटों में कटाव की संभावना को रोकने के मद्देनजर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने संवेदनशील स्थलों की पहचान करने को कर्मचारियों का रोस्टर तैयार किया है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को विशेष रूप से कैथल, कुरुक्षेत्र एवं रतिया में रिचार्जिंग शाफ्ट के निर्माण के लिए व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।