फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government has formed an adhoc HSGMC

मोदी सरकार की धमकी पर हुड्डा ने दिया ऐसे जवाब

Thu, 24 Jul 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Jul 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
Haryana government has formed an adhoc HSGMC

हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) एडहॉक का गठन कर इसके 41 सदस्यों के नामों की घोषणा आनन फानन में बुधवार देर शाम को की है। केंद्र के लगातार बढ़ रहे दबाव को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ 26 जुलाई को हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चर्चाएं यह थीं कि नए राज्यपाल कहीं बिल को राष्ट्रपति के पास न भेज दें, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने सभी संभावनाओं से इनकार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून का रूप दे दिया है। अब कमेटी के नामों की घोषणा करना सरकार का काम था, जो सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सिख अब गुरुघरों में सेवा और देखभाल का काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सदस्य अब हरियाणा के गुरुद्वारों की देखरेख और रखरखाव करेंगे। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट एक्ट 2014 के तहत यह सदस्य अब हरियाणा के गुरुद्वारों का कामकाज संभाल सकते हैं।

कुरुक्षेत्र और पंचकूला में हेड आफिस

Haryana government has formed an adhoc HSGMC

हरियाणा सरकार की ओर से एडहॉक कमेटी के नामों की घोषणा के साथ ही कमेटी के लिए संघर्ष कर रहे हरियाणा के सिखों को राहत मिल गई है। सरकार के अधिनियम के तहत जब तक नई कमेटी का चुनाव नहीं हो जाता तब तक यह कमेटी राज्य के गुरुद्वारों का प्रबंधन और कार्यभार देखेगी।

उधर, सिख नेता जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि सरकार ने 41 सदस्यों के नामों पर मुहर लगा दी है। इसके बाद सरकार की तरफ से संबंधित डीसी को पत्र भेजा जाएगा।

डीसी सभी सदस्यों की राय लेकर कार्यकारी समिति का गठन करेंगे। अभी तक कुरुक्षेत्र और पंचकूला में हेड आफिस बनाए जाने का प्रावधान किया गया है। जबकि जींद में सब कमेटी का प्रावधान है। हम चाहते हैं कि हेड आफिस कुरुक्षेत्र में हो, बाकी सबकी राय के बाद ही अंतिम निर्णय होगा।

28 तक गुरुद्वारों का कार्यभार मिल जाए

Haryana government has formed an adhoc HSGMC

झींडा ने कहा कि डीसी सदस्यों की बैठक कर कार्यकारी समिति की घोषणा करेंगे। कमेटी में 6 कार्यकारी सदस्य होंगे। पांच ओहदेदार प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, उप प्रधान, महासचिव और संयुक्त सचिव होंगे। बाकी 30 कमेटी के सदस्य होंगे।

उन्होंने कहा कि  एक सप्ताह के अंदर डीसी को बैठक बुलानी होती है, लेकिन हम चाहते हैं कि 28 जुलाई से पहले हमें गुरुद्वारों का कार्यभार दे दिया जाए। यदि तब तक एसजीपीसी नेताओं ने गुरुद्वारों से कब्जा नहीं छोड़ा तो 28 जुलाई की करनाल अधिवेशन में निर्णय लिया जाएगा।

ये हैं इकतालीस सदस्यीय कमेटी में शामिल

Haryana government has formed an adhoc HSGMC

इस इकतालीस सदस्यीय सूची में जगदीश सिंह झींडा, दीदार सिंह नलवी, भूपेंद्र सिंह असंध, हरपाल सिंह मछोंडा, बाबा गुरमीत सिंह त्रिलोकीवाला, अवतार सिंह चक्कू, स्वर्ण सिंह रतिया, जोगा सिंह यमुनानगर, भूपेंद्र सिंह जौहर, अमरीक सिंह जनैतपुर, जसबीर सिंह खालसा, निरवैल सिंह, जगदेव सिंह मथाडू़, सरताज सिंह, मनजीत सिंह डाचर, जसविंदर सिंह, अजमेर सिंह सैनी, हरप्रीत सिंह नरुला, सुरजीत सिंह एडवोकेट, सुरिंदर सिंह शाह, मास्टर संपूरन सिंह, जसकीर सिंह भटटी, करनैल सिंह निमनाबाद, अपार सिंह कुरुक्षेत्र, बलदेव सिंह बल्ली गोविंदपुरा, हाकम सिंह, गुरचरन सिंह चीमो, हरचरन सिंह राठौर, चंदीप सिंह खुराना, जीत सिंह खालसा, मोहनजीत सिंह पानीपत, जगजीत सिंह मथारू, बलवंत सिंह फौजी, सतपाल, अमरिंदर सिंह अरोड़ा, मंजीत सिंह,प्रभजीत सिंह, बाबा बलजीत सिंह दादोवाल, सरदारनी राना भटटी, जसवंत सिंह और मछिंदरपाल सिंह का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed