फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government has decided to provide dry wood for Cremation of Corona Deceased

हरियाणा: कोरोना से बढ़ रही मौतें, अंतिम संस्कार के लिए कम पड़ने लगीं लकड़ियां

Thu, 13 May 2021 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 May 2021 10:44 AM IST
सार

वन विभाग की ओर से सभी पालिकाओं के अंतर्गत आने वाले श्मशानघाटों से लकड़ियों की आपूर्ति की डिमांड मांगी गई है। 

विज्ञापन
Haryana Government has decided to provide dry wood for Cremation of Corona Deceased
हरियाणा वन विभाग मुहैया करवाएगा सूखी लकड़ी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना महामारी से हरियाणा में रोजाना 140 से 150 मरीजों की मौत हो रही है। श्मशानघाटों में चिताएं जलाने के लिए जगह के साथ-साथ सूखी लकड़ियां भी कम पड़ने लगी हैं। कुछ शहरों में इलेक्ट्रिक शव दाह गृह भी स्थापित किए गए हैं, लेकिन परंपरा के अनुसार लोग लकड़ियों से अंतिम संस्कार कराने में विश्वास रखते हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश सरकार ने महामारी में जान गंवाने वालों के अंतिम सरकार के लिए सूखी लकड़ियां उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। वन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि वन विभाग की ओर से सभी पालिकाओं के अंतर्गत आने वाले श्मशानघाटों से लकड़ियों की आपूर्ति की डिमांड मांगी गई है। 14 हजार क्विंटल लकड़ी की मांग आई है। करीब 1618 क्विंटल लकड़ी मुहैया भी करवा दी गई है। वन विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में सूखी लकड़ी है, जो जिलों को भेजी जा रही है।

विज्ञापन

165 ने तोड़ा दम

बुधवार को प्रदेश में 165 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें रोहतक 23, भिवानी-हिसार 16-16, जींद 11, फरीदाबाद 10-10, गुरुग्राम-सिरसा-चरखीदादरी 9-9, सोनीपत-यमुनानगर 3-3, नूंह-कुरुक्षेत्र 5-5, फतेहाबाद-महेंद्रगढ़ 7-7, झज्जर-पलवल 4-4, कैथल 6 और पानीपत 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

दो दिन में हर जिले के 50 गांवों में स्थापित करें आइसोलेशन सेंटर: मनोहर
हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए अगले दो दिन के भीतर हर जिले में 50 या इससे अधिक हॉटस्पॉट वाले गांवों में आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने होंगे। इसकी कार्रवाई रिपोर्ट महानिदेशक, विकास एवं पंचायत के कार्यालय को ईमेल आईडी dir.dp.drd@gmail.com पर भेजनी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी डीसी को बुधवार को यह निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक कोविड मरीज को उचित उपचार मुहैया करवाने के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। डीसी जिले के हॉटस्पॉट में प्राथमिकता आधार पर विलेज आइसोलेशन सेंटर स्थापित करेंगे। जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इसके लिए नोडल अधिकारी होंगे। डीडीपीओ और बीडीपीओ इन आइसोलेशन सेंटर को स्थापित करने में डीसी की सहायता करेंगे। गांवों में आइसोलेशन सेंटर की स्थापना और पर्यवेक्षण के लिए ग्राम सचिवों की सेवाओं का इस्तेमाल किया जाएगा। ग्राम स्वयंसेवकों की सेवाओं का भी यथोचित ढंग से उपयोग करें।

आइसोलेशन सेंटर का दैनिक पर्यवेक्षण करेंगी ग्राम समितियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम समितियां इन आइसोलेशन सेंटर का दैनिक पर्यवेक्षण करेंगी। गांवों में आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने के लिए जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समग्र नोडल अधिकारी होंगे। वे इस संबंध में दैनिक रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजेंगे।

मनोहर लाल ने बताया कि जिला परिषद के सीईओ, डीडीपीओ और बीडीपीओ, सीएमओ-डीसी से पहले चरण में 50 हॉटस्पॉट गांवों की पहचान करेंगे। शौचालय और बिजली की सुविधा वाले भवनों जैसे स्कूल, पंचायत घर या सामुदायिक केंद्र को गांव आइसोलेशन सेंटर में तब्दील किया जा सकता है। आइसोलेशन सेंटर में बेड, ट्रिपल लेयर्ड मास्क और बोतल डिस्पेंसर के साथ हैंड सैनिटाइजर, स्टीमर व खानपान की सुविधा होनी चाहिए। इन आइसोलेशन सेंटर और इनके शौचालयों की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का काम नियमित अंतराल पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed