फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Gave Gift To Vocational Teachers

खुशखबर: वोकेशनल टीचर्स को हरियाणा सरकार का तोहफा, मानदेय में इतने हजार की हुई वृद्धि

Tue, 16 Jul 2019 08:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government Gave Gift To Vocational Teachers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के वोकेशनल टीचर्स के मासिक वेतन में मनोहर सरकार ने इजाफा कर दिया है। अब इन शिक्षकों को 18 हजार की जगह 23 हजार 605 रुपये वेतन मिलेगा। 18 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये ही ठेकेदार कंपनी की ओर से देने की शिकायतें भी सरकार को मिली थीं, जिस पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

विज्ञापन


 वेतन बढ़ने के साथ ही वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन ने पंचकूला में 34 दिन से चला आ रहा अपना धरना खत्म दिया है। हड़ताल को खत्म कराने में सीएम के पूर्व ओएसडी व भाजपा नेता जवाहर यादव ने अहम भूमिका निभाई। सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर टीचर्स एसोसिएशन से बात करने पहुंचे जवाहर यादव ने धरना स्थल पर अनशनकारी शिक्षकों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराई। 
विज्ञापन


जवाहर यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वोकेशनल टीचर्स की मांगों पर सहमति जताते हुए वेतन वृद्धि करने का निर्णय लिया है। जिन प्राइवेट कंपनियों ने टीचर्स को पूरी सैलरी नहीं दी है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। वोकेशनल टीचर्स को अप्रैल 2019 से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। टीचर्स की नियुक्तियों में ठेकेदारों के कमीशन को भी कम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर यादव ने बताया कि सीएम मनोहर लाल की प्राथमिकता है कि आगे से ऐसी नियुक्तियां कौशल विश्वविद्यालय के माध्यम से ही हो, ताकि शिक्षकों का शोषण न हो सके। वोकेशनल टीचर्स एसोशिएशन के राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर, उपप्रधान संदीप चौहान, महासचिव अनूप ढिल्लों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सीएम के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed