फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government formed High Power Committee to open road on Delhi border

किसान आंदोलन: दिल्ली सीमा पर रास्ता खुलवाने के लिए हरियाणा सरकार ने गठित की हाई पावर कमेटी

Wed, 15 Sep 2021 07:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Sep 2021 07:27 PM IST
सार

किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली सीमा पर बंद रास्ता खुलवाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक समिति गठित की है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में सरकार ने हाई पावर कमेटी का गठन किया है। यह समिति संयुक्त किसान मोर्चा से बातचीत करेगी। इस बात की जानकारी हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। 

विज्ञापन
Haryana Government formed High Power Committee to open road on Delhi border
हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा सरकार ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली सीमा पर रास्ता खुलवाने के लिए प्रदेशस्तरीय हाई पावर कमेटी गठित की है। किसान आंदोलन के चलते रोहतक रेंज के एडीजीपी खिरवार की प्रतिनियुक्ति पर भी रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


गृह सचिव राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में बनी कमेटी में डीजीपी, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) सहित अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। किसानों से बातचीत कर कमेटी को समस्या का हल निकालने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि कमेटी संयुक्त किसान मोर्चा से दिल्ली-बॉर्डर पर रास्ता खोले जाने को लेकर बातचीत करेगी और दिल्ली आने-जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए संवाद में भी हिस्सा लेगी। विज ने यह भी बताया कि मानवाधिकार आयोग के नोटिस को लेकर बैठक में फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई और न ही अभी नोटिस मिला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर
विज्ञापन
विज्ञापन

  
अभी समस्या का नहीं निकला हल
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का एक तरफ का रास्ता खुलवाने के लिए सोनीपत प्रशासन की ड्यूटी लगाई थी। सोनीपत के डीसी और एसपी ने मंगलवार को किसानों के साथ बातचीत भी की लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला है। अब सरकार ने अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। राजीव अरोड़ा अनुभवी अधिकारी हैं। साथ ही सूबे के नए डीजीपी के लिए भी यह काम अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह


खिरवार की सेवाएं केंद्र को देने का फैसला टाला 
किसान आंदोलन के चलते हरियाणा सरकार ने रोहतक रेंज में तैनात एडीजीपी संदीप खिरवार की सेवाएं केंद्र को देने का फैसला टाल दिया है। सीबीआई ने राज्य सरकार से संदीप खिरवार को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आग्रह किया था। इस पर सरकार का जवाब था कि राज्य में किसान आंदोलन चल रहा है और ऐसे समय में खिरवार को अभी नहीं भेज सकते। अब खिरवार को प्रतिनियुक्ति में समय लगेगा।

कमेटी के साथ बैठक के लिए किसान तैयार: अभिमन्यु कोहाड़
दिल्ली सीमा पर रास्ता खुलवाने को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने सोनीपत के डीसी ललित सिवाच और एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को आश्वासन दिया था कि संयुक्त किसान मोर्चो की बैठक में सकारात्मक निर्णय लेकर बता दिया जाएगा। एसकेएम के सदस्य अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि अभी किसान जत्थेबंदियों की बैठक नहीं हुई है और बुधवार को सरकार की उच्चस्तरीय बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा का कोई सदस्य शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बनाई गई हाई पावर कमेटी के साथ किसान बातचीत के लिए तैयार हैं।

26 को पानीपत में किसान महापंचायत
26 सितंबर को पानीपत के अनाज मंडी में भी किसान महापंचायत होगी। इसके लिए किसान नेताओं ने बुधवार को अनाजमंडी का दौरा किया गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने महापंचायत की तैयारियों को लेकर 17 सितंबर को पानीपत के किसान भवन में बैठक होगी। इसमें किसानों समेत विभिन्न खापों के प्रधान भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed