फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government extended holidays of classes 1st to 5th till 27th January

ठंड का प्रकोप: हरियाणा में पहली से पांचवीं कक्षा तक की छुट्टियां बढ़ीं, 27 जनवरी तक नहीं लगेंगी क्लास

Tue, 23 Jan 2024 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 12:54 PM IST
सार

शिक्षा विभाग ने 1 से 15 जनवरी तक शीतलकालीन अवकाश घोषित किया था। घने कोहरे व शीतलहर के बीच गिरते न्यूनतम तापमान को देखते हुए पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दी थी।

विज्ञापन
Haryana government extended holidays of classes 1st to 5th till 27th January
हरियाणा में बच्चों की छुट्टियां बढ़ीं - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में पड़ रही भीषण ठंड के कारण सरकार ने पहली से पांचवीं कक्षा की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब 27 जनवरी तक बच्चों की छुट्टियां रहेंगी। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


हरियाणा में मंगलवार को 22 दिन के अवकाश के बाद स्कूल खुले थे। लेकिन ठंड के प्रकोप के चलते सरकार ने छुट्टियां बढ़ाने का एलान कर दिया। मंगलवार से सरकारी स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:30 बजे था। प्रदेश के कई प्राइवेट स्कूल सुबह 10 बजे खुले। शीतकालीन अवकाश से पहले स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:00 बजे था।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने 1 से 15 जनवरी तक शीतलकालीन अवकाश घोषित किया था। घने कोहरे व शीतलहर के बीच गिरते न्यूनतम तापमान को देखते हुए पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दी थी। 21 जनवरी को रविवार व 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अवकाश घोषित किया गया था। मंगलवार को स्कूल खुले लेकिन सर्दी के कारण अब स्कूल 29 जनवरी को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed