{"_id":"607e868d8ebc3e8d927d4a95","slug":"haryana-government-decided-to-vaccinate-all-protesting-farmers-says-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : प्रदर्शन कर रहे सभी किसानों को लगेगा टीका, अनिल विज बोले-उनकी चिंता करना मेरा फर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : प्रदर्शन कर रहे सभी किसानों को लगेगा टीका, अनिल विज बोले-उनकी चिंता करना मेरा फर्ज
Tue, 20 Apr 2021 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:15 PM IST
सार
हरियाणाा में बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि उन सभी को टीका लगाया जाएगा। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना से हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में सभी की चिंता करना उनका फर्ज है। हरियाणाा में बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हमने फैसला लिया है कि उन सभी को टीका लगाया जाएगा। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा।
इससे पहले बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर हुई सभा में भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि सरकार कोरोना के बहाने किसानों को दिल्ली की सीमाओं से हटाना चाहती है। इसलिए सीमाओं पर किसानों की संख्या बढ़ाएं और आंदोलन को मजबूत करें।
विज्ञापन
चढ़ूनी ने कहा कि पूरी दुनिया इस आंदोलन को देख रही है। हमने व्यवस्था बदलनी है। सरकार सभी नीतियों में गड़बड़ कर रही है। हम इनके खिलाफ लड़ेंगे। सरकार किसानों को इस आंदोलन से कोरोना का नाम लेकर उठाना चाहती है। वह कहेगी किसान मास्क बिना बैठे हैं। हमें डराया भी जाएगा, आंदोलन से हटाने के लिए हमसे बार-बार अपील भी की जाएगी। हम नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसानों में कोरोना होता तो हजारों किसान मर जाते लेकिन हमारा एक भी किसान बीमार नहीं हुआ है। जब तक हम जीत नहीं जाएंगे, हम अपने घर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
It is my duty to worry about everyone in Haryana. Farmers are protesting here in large numbers. We have decided to vaccinate them and get them tested for #COVID19: Haryana Home Minister Anil Vij pic.twitter.com/9mG9qbq2ZT
— ANI (@ANI) April 20, 2021विज्ञापन