फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government, CM, ministers and MLAs also campaign in the battle of Rajasthan.

Chandigarh News: राजस्थान के रण में हरियाणा सरकार, सीएम, मंत्री और विधायक भी प्रचार में

Fri, 17 Nov 2023 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Haryana government, CM, ministers and MLAs also campaign in the battle of Rajasthan.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राजस्थान के रण में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कूद गए हैं। वीरवार को उन्होंने हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर की सादूलशहर की विधानसभा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर उन्हें जिताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार है। अब निश्चित रूप से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। जब सब इलाके में एक विचार के लोग होते हैं तो वे परस्पर एक-दूसरे की कठिनाइयों को समझते हैं। वे उस कठिनाई को दूर करने का रास्ता निकालते हैं। भाजपा सरकार आने पर हरियाणा की तर्ज पर राजस्थान की कानून व्यवस्था,नशा, सिंचाई पानी की समस्या दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मंडियों की तरह राजस्थान में भी व्यवस्थाएं बनेंगी। किसान को अपनी कृषि उपज को दूसरे राज्यों में बेचने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। हरियाणा की ही तर्ज पर सीधे किसान के खाते में भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है जबकि राजस्थान में 2 या 3 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती हैं। राजस्थान में भी भाजपा की सरकार बनाने के बाद हरियाणा की तरह अन्य फसलों की भी एमएसपी पर खरीद की जाएगी। हरियाणा में बुजुर्गों को पूरे देश में सबसे अधिक 3000 रुपये पेंशन दी जा रही है। फिर भी हरियाणा प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। राजस्थान की भी आर्थिक स्थिति और मजबूत करने के लिए नए-नए काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उसके बाद वह श्रीगंगानगर की सादूलशहर विधानसभा में पहुंचे। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी उम्मीदवार गुरवीर बराड़ को जिताने की अपील की। उन्होंने हरियाणा में सरकार की ओर से लाई जनहित की नीतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed