{"_id":"bd7d1d80e7a5235ec39336bb91a6110a","slug":"haryana-government-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार आज पेश करेगी बजट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार आज पेश करेगी बजट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Feb 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार शुक्रवार को विधानसभा में 2014-15 के लिए बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुक्रवार को दो बजे शुरू होगी। पहले प्रश्नकाल होगा। बजट तीन बजे पेश किया जाएगा। बजट में मुख्य फोकस समाज कल्याण.स्वास्थ्य और शिक्षा पर रहेगा।
इस बार योजनागत बजट 30 हजार करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष का योजनागत बजट 27,072 करोड़ रुपये था।
वर्ष 2004-05 में योजनागत बजट 2,305 करोड़ रुपये था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बजट आम आदमी, गरीब और किसान हितैषी होगा। विधायकों को इस साल भी बजट सीडी के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन