फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government awards for Gita shlok uchchaaran

हरियाणा सरकार को गीता श्लोक उच्चारण में मिला सम्मान, पांच एकड़ भूमि पर बनेगा भारत माता का मंदिर

Mon, 22 Jul 2019 04:31 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 22 Jul 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government awards for Gita shlok uchchaaran
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : Social Media

हरियाणा सरकार को एक और सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उनके निवास स्थान पर दिया गया। राज्य सरकार के तहत चल रहे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) को 6 मिनट के लिए गीता श्लोक पाठ (अष्टादश श्लोकी) को एक साथ 18000 छात्रों के माध्यम से उच्चारण किए जाने के लिए सम्मानित किया गया। इसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (डब्ल्यूबीआर), लंदन द्वारा दर्ज किए जाने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया है।

विज्ञापन


इस उपलब्धि पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगामी 9 से 11 अगस्त के दौरान यूनाइटेड किंगडम में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि कनाडा में भी भारतीयों द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। जिसके लिए हरियाणा सरकार अपना पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गत दिनों मॉरिशस में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया और स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को विश्व स्तर पर मनाया जाए और इसके लिए हरियाणा सरकार पूर्णता प्रयास कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव विश्व स्तर पर जगह-जगह आयोजित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में पांच एकड़ की भूमि पर भारत माता का मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर में स्थापित किया गया लाइट एंड साउंड सिस्टम का उद्घाटन अगस्त माह में किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर आरती आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को यजमान के रूप में पर्ची को कटवाना होगा ताकि वे यजमान के रूप में अपने क्रियाकलाप करवा सके। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वयं 5100 रुपए की पर्ची कटवाई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed