फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana gets CM from backward class after 56 years

Haryana News: 56 साल बाद हरियाणा को मिला पिछड़ा वर्ग से सीएम, 1967 में राव बिरेंद्र सिंह ने ली थी शपथ

Tue, 12 Mar 2024 07:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Mar 2024 07:59 PM IST
सार

हरियाणा की आबादी में 30 फीसदी हिस्सा पिछड़ा वर्ग का है। मगर इस वर्ग से दूसरा सीएम मिलने में 56 साल का समय बीत गया। अब नायब सिंह सैनी के रूप में हरियाणा को इस वर्ग से नया सीएम मिल चुका है। इससे पहले 1967 में राव बीरेंद्र इस वर्ग से मुख्यमंत्री बने थे।

विज्ञापन
Haryana gets CM from backward class after 56 years
मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा को 56 साल बाद एक बार फिर पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले 1967 में राव बीरेंद्र ने हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अब पांच दशक बाद कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी ने शपथ ली है। प्रदेश की कुल आबादी का 30 प्रतिशत हिस्सा पिछड़ा वर्ग का है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए यह बड़ा दांव खेला है।

विज्ञापन


हरियाणा में वर्ष 2014 तक विशेष समुदाय से ही मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2014 में भाजपा ने इस रिवायत को तोड़ा और पंजाबी वर्ग से मनोहर लाल को प्रदेश की कमान सौंपी। 26 अक्तूबर 2014 से 27 अक्तूबर 2019 तक सीएम के रूप में मनोहर लाल का पहला कार्यकाल रहा। वहीं, दूसरी बार जजपा के साथ गठबंधन कर भाजपा फिर सत्ता पर काबिज हुई। भाजपा ने मनोहर लाल को सत्ता की कमान सौंपी। 12 मार्च 2024 तक वह सीएम रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कांग्रेस के हुड्डा का सबसे लंबा कार्यकाल

हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बतौर सीएम सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। हुड्डा नौ साल 235 दिन तक मुख्यमंत्री रहे जबकि मनोहर लाल 9 साल 138 दिन मुख्यमंत्री रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पहला कार्यकाल पांच मार्च 2005 से 25 मार्च 2009 तक और दूसरा पांच अक्तूबर 2009 से 26 मार्च 2014 तक रहा है।

तीन बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन

प्रदेश में तीन बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। खास बात है कि जिस मुख्यमंत्री के कार्यकाल में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ, वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बना।
 

मुख्यमंत्री कब से कब तक अवधि
भगवत दयाल शर्मा 1 नवंबर 1966 से 23 मार्च 1967 142 दिन
राव बीरेंद्र सिंह 24 मार्च 1967 से 20 नवंबर 1967 241 दिन
चौधरी बंसीलाल 21 मई 1968 से 30 नवंबर 1975 7 साल 193 दिन
बनारसी दास गुप्ता 1 दिसंबर से 30 अप्रैल 1977 1 साल 150 दिन
चौधरी देवीलाल 21 जून 1977 से 28 जून 1979 2 साल 7 दिन
भजन लाल 28 जून 1979 से 4 जून 1986 6 साल 341 दिन
चौधरी बंसीलाल 5 जून 1986 से 20 जून 1987 1 साल 15 दिन
चौधरी देवीलाल 20 जून 1987 से 2 दिसंबर 1989 2 वर्ष 165 दिन
ओमप्रकाश चौटाला 2 दिसंबर 1989 से 22 मई 1990 171 दिन
बनारसी दास गुप्ता 22 मई 1990 से 12 जुलाई 1990 51 दिन
ओमप्रकाश चौटाला 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990 पांच दिन
हुकम सिंह 17 जुलाई 1990 से 22 मार्च 1991 248 दिन
ओमप्रकाश चौटाला 22 मार्च 1991से 5 अप्रैल 1991 14 दिन
भजन लाल 23 जून 1991 से 10 मई 1996 4 वर्ष 322 दिन
चौधरी बंसीलाल 11 मई 1996 से 24 जुलाई 1999 3 वर्ष 74 दिन
ओमप्रकाश चौटाला 24 जुलाई 1999 से 2 मार्च 2000 5 साल 224 दिन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा 5 मार्च 2005 से 26 अक्टूबर 2014 9 साल 235 दिन
मनोहर लाल 26 अक्टूबर 2014 से 12 मार्च 2024 9 साल 138 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed