फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana : Format of request proforma for HPSC changed 

हरियाणा : हरियाणा लोक सेवा आयोग में नहीं अटकेंगी प्रथम, द्वितीय श्रेणी की भर्तियां, बदला अनुरोध प्रोफार्मा का स्वरूप

Thu, 07 Jan 2021 10:19 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Jan 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana : Format of request proforma for HPSC changed 
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) में प्रथम और द्वितीय श्रेणी की भर्तियां अब लंबे समय तक नहीं अटकेंगी। सरकार ने विभागों की तरफ से आयोग को भर्तियों के लिए भेजे जाने वाले अनुरोध प्रोफार्मा का प्रारूप बदल दिया है। प्रोफार्मा से वे अनावश्यक कॉलम हटा दिए हैं, जिनके कारण भर्तियां पूरी करने में देरी होती थी। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड, निगमों व सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य प्रशासकों को नए प्रोफार्मा के अनुसार ही आयोग से भर्तियों का आग्रह करने के आदेश दिए हैं। सभी को कहा गया है कि नए प्रोफार्मा में से अनावश्यक कॉलम को हटाकर नए समसामयिक कॉलम जोड़े गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा में 544 सेवाओं का परिवार पहचान पत्र के तहत मिलेगा लाभ, आय और जाति विवरण की होगी जांच 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने प्रोफार्मा के अनुसार भर्तियों के अनुरोध के बाद पद विज्ञापित करने में काफी समय लगता था। कुछ कॉलम ऐसे थे, जिनकी जानकारी के लिए विभागों, बोर्ड, निगमों से बार-बार पत्राचार करना पड़ता था। ये जानकारी तर्कसंगत भी नहीं होती थी, इससे कार्यालयों और अफसरों पर काम का बोझ ही बढ़ता था। साथ ही संशय की स्थिति पैदा होती थी। इसे देखते हुए सरकार ने प्रोफार्मा का युक्तिकरण ही उचित समझा व गैर जरूरी कॉलम हटा दिए। 


यह भी पढ़ें - हरियाणा : श्यामा प्रसाद मुखर्जी दुर्घटना सहायता योजना बंद, अब नहीं मिलेगी आर्थिक सहायता
 

अब जितनी भी प्रथम व द्वितीय श्रेणी की भर्तियां लोक सेवा आयोग के जरिए होंगी, उनका पदों को विज्ञापित करने का अनुरोध नए प्रोफार्मा के अनुसार ही किया जाएगा। एचसीएस, अलाइड सर्विसेज व अन्य पदों को आने वाले समय में जल्दी भरा जा सकेगा, जिससे युवाओं को लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के बाद लंबे समय तक नौकरी के लिए इंतजार नहीं करना होगा। प्रदेश में जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी है।

प्रोफार्मा में ये देनी होगी जानकारी
पदों को भरने के लिए अनुरोध करने वाले विभाग का नाम, पदों की संख्या, ग्रुप व सेवा से जुड़े पदों का ब्यौरा, पदों का पे स्केल, स्वीकृत पद स्थायी व अस्थायी, सभी श्रेणियों अनुसार पदों की संख्या, अस्थायी तौर पर पद भरने हैं तो कितने समय के लिए, सीधी भर्ती कोटा के कितने पद हैं, कितने पद किन श्रेणियों में आरक्षित, भर्तियों को लेकर कोर्ट में कोई केस है तो उसकी स्थिति, पदों को लेकर शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राष्ट्रीयता व मूल निवासी इत्यादि को लेकर विवरण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed