{"_id":"20d51311b6a343a6f48c9b8223462702","slug":"haryana-ex-chief-minister-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Mar 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुकुम सिंह शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा की उपस्थिति में वे भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
हुकुम सिंह ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। इसलिए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।
मोदी के प्रधानमंत्री बनने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। कशमीर में शहीद हो रहे नौजवानों की शहादत रुकेगी। विदेशों में जमा काला धन वापिस देश में लौटेगा। हुकुम सिंह लंबे समय से सक्रिय राजनीति में नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 89 वर्ष की उम्र में वे घर बैठे ही भाजपा को जीत तक पहुंचा देंगे। उनके शामिल होने से हरियाणा की जनता में यह संदश जाएगा कि चारों तरफ मोदी की लहर है।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि शनिवार 29 मार्च को नरेंद्र मोदी गोहाना में रैली को संबोधित करेंगे। उनके आगमन से पहले हरियाणा की राजनीति के भीष्म पितामह हुकुम सिंह को भाजपा में शामिल कर हमने मोदी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वे सभी दस लोकसभा सीटों का दौरा कर चुके हैं। इस बार भाजपा दस सीटों पर विजय हासिल करेगी।
जाटों को आरक्षण के मसले पर रामबिलास शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जाटों को सही मायने में आरक्षण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया था।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव के समय यह चुनावी स्टंट खेला है। यदि हुड्डा को जाटों को आरक्षण देना था तो सरकार के गठन के समय देते। नौ साल बाद जब सरकार जाने की कगार पर खड़ी है तब उन्होंने आधा अधूरा आरक्षण दिया है।
सुखबीर बादल के प्रचार पर ऐतराज
प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल द्वारा इनेलो का प्रचार किए जाने पर पार्टी का ऐतराज है। हमने इस बारे में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को अपना ऐतराज जता दिया है। पार्टी हाई कमान के संज्ञान में भी यह बात डाल दी गई है।