{"_id":"c33a9487f0cf3d9cbc720f9e9b03ca2e","slug":"haryana-electricity-rates-and-bill-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर महीने मौके पर ही बना करेंगे बिजली बिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर महीने मौके पर ही बना करेंगे बिजली बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 Oct 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़े बिजली बिलों के कारण आलोचना झेल रहे हरियाणा के बिजली निगमों ने अपने कामकाज में सुधार के संकेत दिए हैं। बिजली निगम सबसे पहले उपभोक्ताओं की उस शिकायत का हल खोजने में लगे हैं, जिसमें उपभोक्ता हमेशा बिलों में गड़बड़ी की शिकायत करते हैं।
विज्ञापन
बिजली निगमों ने बिलों के जरिए लिए जाने वाले पैसे को तर्कसंगत ठहराने के उपाय भी खोजने शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को निगमों ने पहली नवंबर से पायलट परियोजना के रूप में मासिक आधार पर स्थल पर ही बिलिंग प्रणाली अपनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक नितिन यादव ने बताया कि पहले चरण में अंबाला परिसंचालन सर्कल के कालका उपमंडल में घरेलू और गैर घरेलू श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्थल पर ही बिल तैयार किए जाएंगे। बाद में इस सिस्टम को पूरे उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीन आने वाले क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय 20 किलोवाट से कम लोड वाले घरेलू व गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए दो महीने के बिजली बिल की प्रणाली लागू है, लेकिन अब मासिक आधार पर स्थल पर ही बिलिंग प्रणाली लागू किए जाने के बाद उपभोक्ता अपनी बिजली खपत का आकलन सही तरीके से कर सकेंगे।