फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana election: top leader fill nomination

हुड्डा, खट्टर, अरोड़ा समेत दिग्गजों ने भरे नामांकन

Fri, 26 Sep 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Sep 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
haryana election: top leader fill nomination

विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, इनेला प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा समेत कुल 513 उम्मीदवारों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए। अब तक कुल 808 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि  इनेलो के 81 प्रत्याशी, भाजपा के 62, कांग्रेस के 74, पंजीकृत पार्टियों के 51, बसपा के 34, हजकां के 27, सीपीआई के पांच और सीपीआईएम के दो उमीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवारों ने असंध विधानसभा से नामांकन भरे जिनमें 10  निर्दलीय,  पंजीकृत पार्टी का एक, हजकां के दो, सीपीआईएम का एक नामांकन शामिल हैं। इसके अलावा लाडवा विधानसभा से 12 उमीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरे, जिनमें भाजपा के दो, कांग्रेस के दो, बसपा के दो, इनेलो का एक, पंजीकृत पार्टी के तीन और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला और भिवानी विधानसभा से 11-11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। गुहला में कांग्रेस के तीन, बसपा का एक, हजकां के तीन, पंजीकृत पार्टी का एक और निर्दलीय के तीन नामांकन शामिल हैं। इसी प्रकार, भिवानी विधानसभा से भाजपा का एक, कांग्रेस के दो, इनेलो के दो, हजकां का एक, पंजीकृत पार्टी के दो और निर्दलीय तीन नामांकन शामिल हैं।


कालका से पांच उम्मीदवारो ने किया नामांकन

कालका विधानसभा से कुल पांच उमीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो, इनेलो के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं।  पंचकूला विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। शनिवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed