{"_id":"5ccd48b7bdec220766494b3e","slug":"haryana-election-department-launches-vote-assistant-app-for-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े काम का है ये एप, मिलेगी मतदान से जुड़ी हर जानकारी, कितनी लंबी है लाइन ये भी बताएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े काम का है ये एप, मिलेगी मतदान से जुड़ी हर जानकारी, कितनी लंबी है लाइन ये भी बताएगा
Sat, 04 May 2019 01:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 May 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस चुनाव में मोबाइल एप मतदाताओं को बता देगा कि उनके क्षेत्र में मतदान केंद्र पर कितनी लंबी लाइन लगी है। इस जानकारी के बाद बिना वक्त बर्बाद किए मतदाता पोलिंग सेंटर पर मतदान करने जा सकेंगे। इतना ही नहीं यही एप मतदाताओं को मतदान वाले दिन बार-बार वेाटिंग के लिए रिमाइंडर भी देता रहेगा।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने गूगल असिस्टेंट की तर्ज पर ‘वोट असिस्टेंट’ एप लांच किया है। इस एप से उन्हें मताधिकार से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी। रंजन ने बताया कि हरियाणा में 12 मई को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
इस एप की सहायता से मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र, मतदाता सूची में नाम, भाग नंबर, वोटर क्रमांक तथा उम्मीदवारों संबंधी सभी जानकारी प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त इस एप पर मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लगी लाइन की भीड़ के बारे में जानकारी भी मिलेगी, जिससे मतदाता अपनी सुविधानुसार मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मोबाइल एप मतदाता को मतदान करने के लिए बार-बार याद दिलाएगा और मतदान के बाद रिमांइडर स्वत: ही बंद हो जाएगा। इस एप को कोई भी व्यक्ति एंड्रायड फोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता हैं।