फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana election, bsp single fight on haryana says mayawati

हरियाणा में अकेला दौड़ेगा माया का हाथी

Mon, 11 Aug 2014 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Aug 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
haryana election, bsp single fight on haryana says mayawati

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी सूबे की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बसपा प्रदेश में किसी भी अन्य राजनीतिक दलों से समझौता नहीं करेगी। बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति तय कर ली है और कुल 90 सीटों में से 17 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी है।

विज्ञापन


सूबे में भाजपा-हजकां गठबंधन में बढ़ रही दरार के बाद सियासी गलियारे में यह चर्चा थी कि हजकां प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी से हाथ मिला सकती है। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा को छह और बसपा को एक सीट पर जीत मिली थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद बीते विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर किया जाय तो प्रदेश के कई हलकों में बसपा का 10 से 25 हजार तक वोट मिले थे। इसी को लेकर हजकां के राजनीतिक सलाहकार ये गणित लगा रहे थे कि यदि भाजपा से गठबंधन टूटता है तो बसपा से हाथ मिलाकर चुनाव लड़ा जा सकता है और हजकां-बसपा के वोट बैंक के दम पर कई सीटों पर जीत भी हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटकलों पर पूरी तरह विराम

haryana election, bsp single fight on haryana says mayawati

बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हरियाणा के प्रभारी राजा राम ने अपने हरियाणा दौरे के दौरान इन अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि हजकां से समझौते की बात कोरी अफवाह है। उनके अनुसार सूबे में बसपा अपने दम पर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसके लिए रणनीति भी तैयार कर ली गई है।

दलित-पिछड़ा कार्ड खेलेगी बसपा
सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बसपा अपनी रणनीति के तहत दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के दम पर ही चुनावी समर पर उतरेगी। बसपा अपनी रणनीति के तहत हरियाणा में दलितों और पिछड़ वर्ग के मतदाताओं को रिझाएगी और उनकी सोच पार्टी की विचारधारा से मिलाने का प्रयास करेगी। इसके लिए काम भी शुरू हो गया है।

सूबे में जहां भी दलित व पिछड़ा वर्ग से जुड़ी कोई भी घटना होती है, जो बसपा उसे कैश करने में सबसे आगे रह रही है। अब देखना यह है कि दलितों और पिछड़ा वर्ग की राजनीति बसपा को कितनी सीटें दिलवाती है।

बसपा की 17 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

haryana election, bsp single fight on haryana says mayawati

1. जगाधरी से चौधरी अकरम खान (मौजूदा विधायक)
2. सढौरा सुरक्षित से डा. कपूर सिंह
3. रादौर से संजय कश्यप
4. पूंडरी से कर्मवीर गुज्जर
5. नीलोखेड़ी सुरक्षित से सरदार संतोख सिंह सौढी
6. असंध से मराठा वीरेंद्र वर्मा
7. रतिया सुरक्षित से मांगे राम दहिया
8. कलानौर से डा. अशोक
9. टिगांव (फरीदाबाद) से गिरीराज शर्मा
10. भड़खल से धर्मवीर भडाना
11. पिरथला से टेकचंद शर्मा
12. पलवल से सुशील शर्मा काले
13. अटेली मंडी से सुनीता वर्मा
14. सफीदों से उम्मेद रिझाना
15. भिवानी प्रदीप कौशिक
16. शाहाबाद सुरक्षित से डा. बलदेव सिंह
17. पानीपत ग्रामीण से राजबीर मलिक

बसपा के साथ हजकां से समझौते की जो अटकलें प्रदेश भर में चल रही है, वह अफवाह है। बसपा सूबे में बिना किसी दल से समझौता किए सभी सीटों पर लड़ेगी। दलितों, पिछडे़ वर्ग के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, कर्मचारी, कारोबारी व किसान वर्ग भी सरकारी नीतियों से बहुत ज्यादा दुखी है। विकास में भी भेदभाव किया गया। इन सभी मुद्दों को लेकर बसपा प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।
-नरेश सारन, प्रदेशाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed