{"_id":"27cbdaf4c328ea979d15bd6f8720924b","slug":"haryana-election-bjp-leaders-statement-on-record-break-winning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव जीतने पर ये बोले दिग्गज भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव जीतने पर ये बोले दिग्गज भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Oct 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पक्ष में मतदाताओं के उत्साह और समर्थन से ही पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला। मैं प्रदेशभर के मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करता हूं। महिलाओं और युवाओं ने विधानसभा चुनाव में विशेष भूमिका अदा कर नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है।- प्रो.रामबिलास शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
अब हरियाणा में नई सुबह का आगाज हुआ है। भाजपा अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाते हुए लोगों की आशा एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। मैं मतदाताओं, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
विज्ञापन
-अनिल विज, विधायक अंबाला छावनी
प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार एवं महिला उत्पीड़न से तंग और परेशान थी। जनता ने जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद पर मुहर लगाकर हरियाणा में समान विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। मैं सभी का तहेदिल से आभारी हूं।- वीर कुमार यादव, प्रवक्ता भाजपा
विज्ञापन
मोदी के सुशासन पर जनता ने लगाई मुहर: कमल
पंजाब प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को पीएम नरेंद्र मोदी के सुशासन पर जनता की मुहर बताया है। उन्होंने दोनों राज्यों की जनता व केंद्रीय नेताओं को बधाई दी, साथ ही पंजाब के उन नेताओं का आभार जताया जिन्होंने हरियाणा के दस हलकों में चुनाव प्रचार किया। इनमें नौ सीटें भाजपा ने जीत लीं। शर्मा ने कहा कि हरियाणा में पिछली बार की तुलना में भाजपा ने बारह गुना सीटें ज्यादा जीती हैं। जबकि, महाराष्ट्र में सीटें तीन गुना बढ़ी हैं। इसका श्रेय केंद्र की विकासोन्मुखी नीतियों को जाता है। देश की जनता ने दोबारा मोदी और भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है।