फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Election: 67.90 percent voting in the state in 2024 assembly election

Haryana Election: राज्य में 67.90 प्रतिशत मतदान, अब तक चौथी बार सबसे कम, एलनाबाद हलके में सबसे ज्यादा

Sun, 06 Oct 2024 09:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 09:24 PM IST
सार

2019 विधानसभा चुनाव से मुकाबले .02 प्रतिशत कम वोट पड़े हैं। हरियाणा गठन के बाद 1967 से लेकर 2019 तक प्रदेश में 13 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इससे पहले राज्य के तीन विधानसभा चुनावों में 67 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। 

विज्ञापन
Haryana Election: 67.90 percent voting in the state in 2024 assembly election
मतदान करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में 15वीं विधानसभा चुनाव में शनिवार को 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह 2019 के विधानसभा चुनाव में 67.92 प्रतिशत के मुकाबले .02 प्रतिशत कम है। वहीं, अब तक हरियाणा में होने वाले 14 विधानसभा चुनाव के कुल मतदान प्रतिशत में यह चौथी बार सबसे कम मतदान हुआ है। हरियाणा चुनाव आयोग ने रविवार शाम को फाइनल आंकड़ा जारी किया है।

विज्ञापन


90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए 20,632 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। प्रदेश के 2,03,54,350 मतदाताओं में से 1,38,19,776 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें से 74,28,124 पुरुष व 63,91,534 महिलाएं और 118 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने मतदान किया है।
विज्ञापन


हरियाणा गठन के बाद 1967 से लेकर 2019 तक प्रदेश में 13 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इससे पहले राज्य के तीन विधानसभा चुनावों में 67 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। पहली बार 1968 में 57.26% मतदान हुआ था। जबकि दूसरी बार 1977 में 64.46% मतदान और तीसरी बार 1991 में 65.86% मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां सबसे ज्यादा व कम मतदान

  • 75.36% सिरसा जिले में सबसे ज्यादा मतदान
  • 56.49% फरीदाबाद जिले में सबसे कम मतदान
  • 80.61% एलनाबाद हलके में सबसे ज्यादा मतदान
  • 48.27% बड़खल हलके में सबसे कम मतदान


राज्य में अभी तक 10 विधानसभा चुनाव के मतदान
वर्ष        मतदान (%)

  • 1977      64.46
  • 1982      69.87
  • 1987       71.24
  • 1991       65.86
  • 1996       70.54
  • 2000        69.01
  • 2005        71.96
  • 2009        72.29
  • 2014        76.13
  • 2019         67.92


किस जिले में कितना मतदान

  • अंबाला - 67.62
  • पंचकूला - 65.23
  • यमुनानगर - 74.20
  • कुरुक्षेत्र - 69.59
  • कैथल - 72.36
  • करनाल - 65.67
  • पानीपत - 68.80
  • सोनीपत - 66.08
  • जींद - 72.19
  • फतेहाबाद - 74.77
  • हिसार - 70.58
  • भिवानी - 70.46
  • चरखी दादरी - 69.58
  • रोहतक - 66.73
  • झज्जर - 65.69
  • महेंद्रगढ़ - 70.45
  • रेवाड़ी - 67.99
  • गुरुग्राम - 57.96
  • मेवात - 72.81
  • पलवल - 73.89
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed