फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana deputy cm meets defense minister in delhi 

बढ़ते दबाव के बाद केंद्रीय मंत्रियों से मिले दुष्यंत, सकारात्मक हल निकालने की वकालत

Sat, 12 Dec 2020 02:45 PM IST
निवेदिता शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता शर्मा Updated Sat, 12 Dec 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana deputy cm meets defense minister in delhi 
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। - फोटो : ANI

हरियाणा में भाजपा के सहयोग दल जजपा के वरिष्ठ नेता एवं सूबे के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर किसान आंदोलन की वजह से सरकार का साथ छोड़ने का लगातार दबाव बन रहा है। विपक्षी दल उन्हें निशाने पर लिए हुए है। हालांकि दुष्यंत साफ कर चुके हैं कि कभी भी यदि किसानों का अहित हुआ और एमएसपी पर आंच आई तो वे खुद ही कुर्सी छोड़ देंगे लेकिन उनके पड़दादा पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल कहा कहते थे कि किसानों के कल्याण व उनकी हितों की रक्षा के लिए सरकार में प्रतिनिधित्व होना जरूरी है।

विज्ञापन


इसी के चलते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को नई दिल्ली में तीन केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, नरेंद्र तोमर और पीयूष गोयल से मुलाकात की और उनसे इस आंदोलन के सकारात्मक हल निकालने की वकालत की। तीनों मंत्रियों से मिलने के बाद दुष्यंत ने उनसे अपील की कि जल्द से जल्द सरकार किसानों की मांगों पर सहमति बनाते हुए उनका गतिरोध खत्म करवाए।
विज्ञापन


तीनों मंत्रियों से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत ने दावा किया है कि एक-दो दिन में सरकार और किसानों के बीच सातवें दौर की बातचीत होगी। उम्मीद है उसके बाद किसानों की मांगों पर सहमति बन जाएगी। उन्हें 24 से 48 घंटों में गतिरोध खत्म होने की उम्मीद है। दोनों पक्ष सहमति बनाने के पक्षधर हैं और इसीलिए अब तक छह दौर की बातचीत हो चुकी है। उनके अनुसार कुछ विषयों पर दोनों पक्ष एकमत हुए तभी एक के बाद एक करके छह दौर की बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से किसानों को भेजे गए 24 पेज के प्रस्ताव में न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने पर सहमति जताई गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्थिति सामान्य हो जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने फिर कहा कि वे पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे डिप्टी सीएम के पद पर किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित कर रहे हैं और अगर एमएसपी व्यवस्था पर कोई आंच आई तो वह उपमुख्यमंत्री के पद पर नहीं रहेंगे। हरियाणा सरकार देश में अधिकतम फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है और इस वर्ष भी अधिकतम किसानों को इसका लाभ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed