फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Deputy CM Dushyant Chautala reached sirsa

दुष्यंत बोले- सचिवालय की 5वीं मंजिल को कॉफी हाउस न समझें, 5 साल तक व्यवस्थित सरकार चलानी है

Mon, 09 Dec 2019 09:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Dec 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Haryana Deputy CM Dushyant Chautala reached sirsa
दुष्यंत चौटाला

जननायक जनता पार्टी के प्रथम स्थापना दिवस पर आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी को भविष्य में और मजबूत करने पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार चिड़िया अपने बच्चों को घोंसले से बाहर निकाल देती है जिससे उनके बच्चे उड़ना सीख जाएं, उसी प्रकार दादा ओम प्रकाश चौटाला के निर्णय ने हमें उड़ना सिखा दिया। 

विज्ञापन


दुष्यंत ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उसके पास बराडा हलके से एक फोटो आई जिसमें कि पदाधिकारी पार्टी विरोधी कार्य करते हुए दूसरी पार्टी के पोस्टर चिपका रहा है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे साथियों की जरूरत नहीं है। उन्हें पदमुक्त किया जाएगा। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों की रिपोर्ट चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय प्रभारी रणधीर सिंह तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


चुनावों में पार्टी से बगावत करने वालों को लेकर भी कार्यकारिणी ने कड़ा रुख अपनाया और इसकी एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए जिला अध्यक्षों को अधिकृत किया गया। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ हमारे ही कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध काम करने की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए प्रत्येक जिला प्रधान को अधिकृत किया गया है कि वह अपने जिले से ऐसे लोगों की सूची 15 दिसंबर तक भेजें जिन्होंने पार्टी के विरुद्ध काम किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक चलने वाले सदस्यता अभियान में हर साथी का खुले दिल से स्वागत करें जो हमसे जुड़ना चाहता है। चाहे वह इनेलो का कार्यकर्ता ही क्यों न हो। इसके लिए राजेंद्र लितानी के नेतृत्व में एक मानिटरिंग कमेटी बनाई गई है जिसमें विधायक देवेंद्र बबली, पूर्व विधायक रमेश खटक, उमेद कश्यप व रणधीर सिंह शामिल हैं। 

दुष्यंत को दिया दिल्ली विधानसभा चुनावों में निर्णय लेने का फैसला 
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव का मुद्दा भी उठा। प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने फैसला लिया कि दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में दस सदस्यीय कमेटी गठित की गई जोकि चुनाव को लेकर अंतिम निर्णय लेगी।

इस कमेटी में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के अलावा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष ओमप्रकाश सहरावत, डॉ. श्यामलाल, डॉ. केसी बांगड़, शीला भ्याण तथा गुड़गांव, सोनीपत, झज्जर व फरीदाबाद जिले के जिला अध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए 20 दिसंबर से एक माह तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

डिप्टी सीएम ने पार्टी नेता जयपाल ढांडा के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा का मंत्री यदि किसी जिले में आता हैं तो हमें शामिल होना है या नहीं। तब दुष्यंत ने जवाब देते हुए कहा कि हमारी गठबंधन सरकार है। यदि सरकारी कार्यक्रम है तो उसमें जिला व हल्का प्रधान जरूर भाग लें। किसी प्रकार की कोई बंदिश नहीं है। 

सीएम का जब भी टूर कार्यक्रम होता है उस टूर कार्यक्रम में जजपा जिला प्रधान, हल्का अध्यक्ष का नाम शामिल होता है। मैं भी उसी तरह के नियम का पालन करने लग गया हूं और बीजेपी के जिला प्रधान व हल्का प्रधान को सूचना भिजवाते हैं। दुष्यंत ने कहा कि भाजपा के साथ हमारा व निर्दलीय का गठबंधन है। इसलिए कई साथी सोचते हैं कि चेयरमैन जजपा के पास नहीं आएगी। एडीए भी हमारे ही लगेंगे। ट्रांसफर यूं ही हो जाएगी। लेकिन आप लोगों को बता दूं कि हमें व्यवस्थित ढंग से सरकार को चलाएंगे। 

पांच साल तक स्थिर सरकार चाहिए या पांच महीने वाली सरकार। हमें भाजपा के साथ पांच साल तक मजबूत गठबंधन चलाना है। कई साथी डेढ़ महीने में ही पांचवीं मंजिल को कॉफी हाउस समझकर पहुंच जाते हैं। हमें व्यवस्थित ढंग से कार्य करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सहयोगी है और गठबंधन का धर्म निभाते हुए किसी भी भाजपा के नेता को जेजेपी में शामिल न करने का निर्णय लिया गया है।

30 दिनों के अंदर ही इनसो के दूसरे विश्वविद्यालयों में संगठन खड़ा करने का निर्णय लें 
इनसो पर चर्चा करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 30 दिन के अंदर-अंदर दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में एक रिपोर्ट तैयार करें कि आने वाले समय में दिल्ली विश्वविद्यालय सहित अन्य राज्यों में भी इनसो संगठन को मजबूती से खड़ा किया जा सके। इस टीम में प्रदीप देसवाल, प्रो रणधीर चीका, संजीव मंदौला, अरविंद्र भारद्वाज, डा. जेसी कादियान, पूर्व कुलपति अभय सिंह मौर्य शामिल हैं। कार्यकर्ताओं के सुझाव पर दुष्यंत चौटाला ने जिलेवार प्रशिक्षण शिविर लगाने का निर्णय भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed