{"_id":"659c1de5dddbc3b0890764a3","slug":"haryana-deputy-cm-dushyant-chautala-claimed-hisar-airport-will-start-operating-from-april-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: अप्रैल से शुरू होगा हिसार एयरपोर्ट, इन छह शहरों से जुड़ेगा, 70 सीटर विमान भरेगा उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: अप्रैल से शुरू होगा हिसार एयरपोर्ट, इन छह शहरों से जुड़ेगा, 70 सीटर विमान भरेगा उड़ान
Mon, 08 Jan 2024 09:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 Jan 2024 09:44 PM IST
सार
हरियाणा का हिसार एयरपोर्ट अप्रैल महीने से शुरू हो जाएगा। यह दावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया है। पहले हिसार छह शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ेगा। इसके बाद लोगों की मांग के आधार पर लखनऊ, वाराणसी और अंबाला तक हवाई जहाज चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार एयरपोर्ट इसी साल अप्रैल से शुरू हो जाएगा। हिसार से चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और कुल्लू रूट पर हवाई जहाज चलेंगे। यह दावा सोमवार को उपमुख्यमंत्री व सिविल एविएशन विभाग के मंत्री दुष्यंत चौटाला ने सिविल एविएशन एवं एलिनेस एयर कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त बैठक के बाद किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। विमान यात्राएं शुरू करने के लिए जल्द ही इस कंपनी के साथ एमओयू भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिसार से शुरू होने वाली सेवाएं एयर कनेक्टिविटी स्टेट वीजीएफ (वायबल गैप फंडिंग) के अवधारणा पर होगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा किराया न देना पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले चरण में हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और कुल्लू के रूट पर 70 सीटर हवाई जहाज चलाने का विचार है। विमान यात्रा शुरू होने के 90 दिन बाद रूट्स की दोबारा समीक्षा की जाएगी। अगर लोगों की डिमांड आती है तो लखनऊ, वाराणसी, अंबाला समेत अन्य शहरों के लिए भी हिसार से हवाई जहाज चलाए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने बताया कि हिसार से एयर कनेक्टिविटी शुरू होने के बाद हिसार को काफी फायदा होगा। हिसार में रक्षा उद्योग व अन्य उद्योग धंधें बढ़ेंगे। इससे प्रदेश में राजस्व को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन