फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana day, cm manohar lal khattar announcements for public

हरियाणा दिवस पर सीएम खट्टर ने जनता को दिए कई तोहफे, जानिए

Wed, 01 Nov 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 01 Nov 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
haryana day, cm manohar lal khattar announcements for public
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
हरियाणा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश की जनता को कई बड़े तोहफे दिए, जिनका ऐलान खेल महाकुंभ के समापन समारोह किया गया। प्रदेश के मातृभाषा सत्याग्रहियों की विधवाओं और इमरजेंसी के दौरान जेल में बंद रहे लोगों को जीवनभर और मृत्युपरांत उनकी विधवाओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में काम आए हरियाणवी सैनिकों और उनकी विधवाओं को मिलने वाली 4500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति माह करने की भी घोषणा की है। उन्होंने ने कहा कि हरियाणा राज्य हिंदी भाषा आंदोलन की देन है, लेकिन बड़े दुख की बात है कि 47 वर्षों तक मातृभाषा सत्याग्राहियों को किसी भी सरकार ने नहीं पूछा।      
विज्ञापन


फरीदाबाद के ग्रामीणों को मिलेगी एक नवंबर से 24 घंटे बिजली      
सीएम ने घोषणा की है कि हरियाणा दिवस एक नवंबर से फरीदाबाद जिले के सभी गांवों को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र को रबी की फसल की बिजाई के लिए 10 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने स्वतंत्र भारत द्वारा लड़े गए युद्धों और भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए आतंकवादियों से निपटते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले हरियाणा के शहीदों के आश्रितों को नौकरी देने का बीड़ा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने 156 शहीदों के आश्रितों को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां दी हैं। इनमें सेना के 130, बीएसएफ के 12, सीआरपीएफ के 14 शहीदों के आश्रित शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने 1971 के युद्ध के दो शहीदों के आश्रितों को भी नौकरी दी है। नौकरी प्राप्त करने वालों में शहीदों की 31 युद्ध विधवाएं, 27 पुत्रियां, 89 पुत्र, एक पुत्रवधू और आठ भाई शामिल हैं।      


इमरजेंसी के दौरान जेलों में बंद रहने वालों को मिलेगा फ्री इलाज और बस यात्रा      
भाषण में सीएम ने कहा कि शुभ्रज्योत्सना नामक कार्यक्रम के तहत इमरजेंसी के दौरान जेलों में बंद हुए लोगों की पहचान की गई है। उन्हें मुफ्त चिकित्सा सुविधा और हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed