फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Crime News : Son of Former sarpanch murdered in Delhi

कुंडली से गायब पूर्व सरपंच के बेटे की दिल्ली में पांच गोली मारकर हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया, एक आरोपी काबू

Mon, 07 Dec 2020 09:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Dec 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana Crime News : Son of Former sarpanch murdered in Delhi
राजीव खत्री का फाइल फोटो।

सोनीपत के गांव कुंडली से नरेला गए पूर्व सरपंच के बेटे पहलवान राजीव खत्री का शव दिल्ली के बवाना में नहर के पास झाड़ियों में जली हालत में मिला है। राजीव का नरेला से अपहरण कर पांच गोलियां मारकर हत्या करने के बाद शव को नहर के पास पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए नरेला पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर ही शव को बरामद किया गया। शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। अब कुंडली थाना पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। गांव कुंडली निवासी पूर्व सरपंच इंद्रपाल नंबरदार ने कुंडली थाना पुलिस को 24 नवंबर को बताया था कि उसका बेटा राजीव (35) वर्तमान में खेतीबाड़ी करता था। 
विज्ञापन



वह पहले पहलवानी किया करता था। उसका बेटा 18 नवंबर को नरेला से खेतों के लिए कीटनाशक लेने की बात कहकर घर से गया था। वह दो दिन तक उनके संपर्क में रहा। बाद में 20 नवंबर को उसका फोन बंद हो गया था। उन्होंने उससे संपर्क नहीं होने पर तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका। जिस पर 24 नवंबर को कुंडली थाना में अज्ञात के खिलाफ उसे बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 नवंबर को नरेला में अपने दोस्तों के साथ था

मामले में जांच अधिकारी एसआई शमशेर सिंह की जांच में सामने आया कि राजीव 20 नवंबर को नरेला में अपने दोस्तों के साथ था। बाद में उसके दोस्त चले गए थे, जबकि वह एक व्यक्ति से बातचीत करने लगा था। इसी दौरान वहां पहुंची एक आई-20 कार में सवार तीन युवकों ने राजीव को अगवा कर लिया था। 

राजीव के बड़े भाई संजय ने बताया कि कुंडली और नरेला पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो कार का नंबर पता लगा था, जिसमें उसके भाई का अपहरण किया गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक युवक की पहचान बवाना निवासी दीक्षित के रूप में की थी। दिल्ली पुलिस ने रविवार को दीक्षित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि 20 नवंबर को अगवा करने वाली रात को ही राजीव की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बवाना में नहर के पास झाड़ियों से राजीव का शव जली हालत में बरामद कर लिया। राजीव के दो बच्चे हैं। 

आरोपी ने दिल्ली पुलिस को बताया वह राजीव को नहीं जानता 
पुलिस के अनुसार आरोपी दीक्षित ने पुलिस के सामने कुबूल किया है कि उन्होंने राजीव का नरेला से 20 नवंबर को अपहरण किया था। वह उसे आई-20 कार से बवाना की तरफ लेकर जा रहे थे। कार में ही उन्होंने राजीव को पांच गोली मारी। राजीव की हत्या के बाद उन्होंने बवाना के पास छोटी नहर के पास झाड़ियों में शव फेंक दिया था। उसके बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए पेट्रोल डालकर जला दिया था। 

आरोपी ने बवाना व स्वतंत्र नगर नरेला के अपने दो साथियों की पहचान बताई है। पुलिस उन्हें भी पकड़ने का प्रयास कर रही है। आरोपी ने फिलहाल पुलिस को बताया है कि वह राजीव को नहीं जानता था। कार में मौजूद अन्य दो साथियों ने उसको साथ चलने को कहा था। पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद कारणों से पर्दा उठाएगी। 

युवक के परिजनों ने अज्ञात पर बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में सामने आया कि उसको दिल्ली के नरेला से अगवा किया गया था। रविवार को सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे एक युवक की पहचान कर उसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपी को लाकर पूछताछ की जाएगी। - शमशेर सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed