फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Coronavirus Live Updates, Positive Cases in State

कोरोना वायरसः हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोई नया केस नहीं, अब तक कुल 19 पॉजिटिव केस

Sat, 28 Mar 2020 09:33 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 28 Mar 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana Coronavirus Live Updates, Positive Cases in State
सांकेतिक तस्वीर
शुक्र है... शुक्रवार को कोरोना का कोई पॉजिटिव मामला हरियाणा में दर्ज नहीं हुआ। हद है कि लोग लॉकडाउन के नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं। जिस वजह से हरियाणा के विभिन्न जिलों में 400 एफआईआर दर्ज हो गई है। जिसमें 598 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि 4356 वाहनों के चालान किए गए हैं। जिसमें से सैकड़ों वाहन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, हरियाणा के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने हरियाणा के सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वह विदेश से आने वाले सभी लोगों की सूची अपडेट करें और उन पर लगातार चिकित्सीय निगरानी रखें। इसके अलावा, उन्होंने सभी संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने संबंधित अधिकार क्षेत्र में स्थापित किए गए कोविड-19 अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लें।
विज्ञापन


246 लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए
हरियाणा में इस वक्त कोरोनावायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या भले ही 19 है। इनमें 10 केस गुरुग्राम, 2 फरीदाबाद, 4 पानीपत, 1 पलवल, 1 पंचकूला व 1 सोनीपत से हैं। मेडिकल सर्विलांस में रहने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11693 हो गई है। इतना ही नहीं 246 लोग ऐसे हैं जो कोरोना पॉजिटिव 19 लोगों के संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी सेहत को लेकर भी हरियाणा सरकार बहुत ज्यादा चिंतित हैं। 184 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। 573 सैंपल में से 430 सैंपल नेगेटिव आ चुके हैं कि 126 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 645 मरीज ऐसे हैं जो अपना 28 दिन का मेडिकल सर्विलांस पूरा कर चुके हैं।

पानीपत में चौथा केस, दुबई से लौटी 53 वर्षीय बिजनेस वुमेन कोरोना पॉजिटिव

वीरवार को मॉडल टाउन की एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। महिला 21 मार्च को दुबई से पानीपत आई थी। उसको सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। विभाग ने उसके दो बच्चों और पति को घर में क्वारंटीन कर दिया है।

मॉडल टाउन की रहने वाली 53 वर्षीय बिजनेस वुमेन 10 मार्च को दुबई गई थी। वहां से वो 21 मार्च को पानीपत लौटी थी। दिल्ली इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उसकी स्क्रीनिंग भी की गई थी। विभाग ने उसी दिन उसकी स्टैंपिंग कर घर में ही क्वारंटीन कर दिया था।

21 मार्च को उसको बुखार और गले में खरास की शिकायत थी। 22 मार्च को उसको जुकाम और खांसी बढ़ गई। परिजनों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने 25 मार्च को उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कर उसके सैंपल जांच के लिए खानपुर मेडिकल लैब में भेज दिए थे।

वीरवार शाम को उसकी रिपोर्ट आई, जिसमें वो पॉजिटिव पाई गई है। विभाग ने उसके पूरे परिवार को घर में क्वारंटीन कर दिया है। महिला के सैंपल दोबारा जांच के लिए पुणे लैब में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed