फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Corona update: Four died due to Covid-19 in Haryana

हरियाणा : कोरोना से चार की मौत, 119 पॉजिटिव मिले, सोमवार को 11457 लोगों को लगा टीका

Tue, 19 Jan 2021 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Haryana Corona update: Four died due to Covid-19 in Haryana
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। साथ ही मृत्यु का आंकड़ा भी कम हो रहा है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 199 नए केस सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि एक ही दिन में 280 लोगों को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। इस समय रिकवरी 98.15 और मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। 

विज्ञापन


सोमवार को कुरुक्षेत्र, पंचकूला, हिसार और यमुनानगर में एक मरीज की मौत हो गई। इसी के साथ गुरुग्राम में 32 और फरीदाबाद में 21 नए मामले सामने आए हैं, जबकि अन्य सभी जिलों में संक्रमण के केस 15 से भी नीचे हैं। चरखी दादरी, नूंह, कैथल, पलवल, झज्जर में एक भी केस नहीं मिला है।
विज्ञापन


11457 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन
सोमवार को प्रदेश में दूसरे दिन 182 स्थानों पर 11457 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई है। हालांकि विभाग का टारगेट 188007 लोगों का था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिस्ट में अंबाला में 400, भिवानी में 232, चरखी दादरी में 50, फरीदाबाद में 1362, फतेहाबाद में 271, गुरुग्राम में 2881, हिसार में 1364, झज्जर में 137, जींद में 88, कैथल में 254, करनाल में 400, कुरुक्षेत्र में 81, महेंद्रगढ़ में 624, मेवात में 961, पलवल में 270, पंचकूला में 16, पानीपत में 130, रेवाड़ी में 293, रोहतक में 122, सोनीपत में 1156 और यमुनानगर में 366 लोगों को दवा लगाई गई। सिरसा जिले में टीकाकरण का आंकड़ा शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक हरियाणावासी को मुफ्त मिले कोरोना वैक्सीन : कुमारी सैलजा
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से प्रदेश वासियों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त देने की मांग की है। कुमारी सैलजा ने कहा कि वैक्सीन पर आने वाला पूरा खर्च केंद्र की सरकार वहन करे। हरियाणा सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जल्द से जल्द सबसे सुरक्षित कोरोना वैक्सीन मिले। हरियाणा सरकार इन सबके लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाए।


कुमारी सैलजा ने कहा कि अभी हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में बिहार के सभी लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया था। इसके साथ ही अन्य राज्य सरकारों ने भी अपने नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीन प्रदान करने की घोषणा की है। अगर अन्य स्थानों पर मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी जा सकती है तो यह हरियाणा में भी मुमकिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed