हरियाणा में 1450 नए पॉजिटिव, सात की मौत, स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय तक पहुंचा कोरोना
- स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय के चार स्टाफ सदस्य संक्रमित
- सिरसा में तीन, कैथल में दो, फरीदाबाद-पंचकूला में एक-एक मरीज ने तोड़ा दम
- कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 64732 हुई, मरने वालों का आंकड़ा 689 पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में संक्रमित और मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 1450 नए संक्रमित मरीजों के साथ कुल कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या 64732 हो गई है। जबकि सात और मरीजों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 689 हो गया है। सिरसा में तीन, कैथल में दो, फरीदाबाद-पंचकूला में एक-एक मरीज कोरोना का शिकार हो गया है।
संक्रमण की दर बढ़कर 5.66 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण से रिकवरी रेट 81.32 प्रतिशत है। अब मरीजों की संख्या 34 दिन में दोगुनी हो रही है। 87428 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। उधर, कोरोना अब स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय तक पहुंच चुका है। हरियाणा सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री स्टाफ के चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित आए हैं। जबकि तीन और कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें क्लर्क, सेवादार और सहायक शामिल हैं।
फरीदाबाद में 103, गुरुग्राम में 113, सोनीपत में 109, रेवाड़ी में 27, अंबाला में 114, रोहतक में 73, पानीपत में 154, करनाल में 135, हिसार में 86, पलवल में 24, पंचकूला में 78, महेंद्रगढ़ में 60, झज्जर में 38, भिवानी में 34, कुरुक्षेत्र में 57, नूंह में 8, सिरसा में 67, यमुनानगर में 60, फतेहाबाद में 17, कैथल में 40, जींद में 51 व चरखी दादरी में 2 नए मरीज सामने आए हैं।
अब तक फरीदाबाद में 12684, गुरुग्राम में 11931, सोनीपत में 4400, रेवाड़ी में 3522, अंबाला में 3842, रोहतक में 2986, पानीपत में 3635, करनाल में 2869, हिसार में 2324, पलवल में 1504, पंचकूला में 2230, महेंद्रगढ़ में 1748, झज्जर में 1236, भिवानी में 1395, कुरुक्षेत्र में 1761, नूहं में 740, सिरसा में 1371, यमुनानगर में 1631, फतेहाबाद में 946, कैथल में 1075, जींद में 631 व चरखी दादरी में 271 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
ठीक होने वालों में मरीजों में फरीदाबाद में 11776, गुरुग्राम में 10805, सोनीपत में 3709, रेवाड़ी में 2988, अंबाला में 3250, रोहतक में 2401, पानीपत में 2504, करनाल में 1911, हिसार में 1591, पलवल में 1401, पंचकूला में 1439, महेंद्रगढ़ में 1369, झज्जर में 1041, भिवानी में 1145, कुरुक्षेत्र में 1061, नूंह में 649, सिरसा में 805, यमुनानगर में 998, फतेहाबाद में 603, कैथल में 641, जींद में 371 व चरखी दादरी में 214 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.