फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Corona News Corona virus spread in 19 districts of Haryana

Haryana Corona News: प्रदेश में 19 जिलों में फैला कोरोना संक्रमण, सक्रिय मरीजों की संख्या 1800 के पार

Mon, 10 Apr 2023 12:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Apr 2023 12:49 AM IST
सार

रविवार को पिछले 24 घंटे में हरियाणा में कुल 428 नए मरीज मिले। इन नए मरीजों को मिलाकर अब प्रदेशभर में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1819 हो गई है। ये संख्या तो तब है, जब रविवार को 415 मरीज ठीक भी हुए। सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फतेहाबाद, कैथल और नूंह में कोई नया केस नहीं मिला है।

विज्ञापन
Haryana Corona News Corona virus spread in 19 districts of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश के 19 जिलों में कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। अब तीन जिले नूंह, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ ही ऐसे हैं जहां कोरोना का मरीज सक्रिय नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 6.29 फीसदी पहुंच गई है। हालांकि, रिकवरी दर 98.82 और मृत्यु दर 1.01 फीसदी पर स्थिर है।

विज्ञापन


रविवार को पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 428 नए मरीज मिले। इन नए मरीजों को मिलाकर अब प्रदेशभर में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1819 हो गई है। ये संख्या तो तब है, जब रविवार को 415 मरीज ठीक भी हुए। सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फतेहाबाद, कैथल और नूंह में कोई नया केस नहीं मिला है।

विज्ञापन

प्रदेश में मिले नए कोरोना संक्रमित

जिला             मरीज
गुरुग्राम 217
पंचकूला 60
फरीदाबाद 41
जींद     27
हिसार 17
अंबाला       15
करनाल 13
कुरुक्षेत्र             06
सोनीपत     05
झज्जर    03
चरखी दादरी 03
पलवल       02
यमुनानगर 02
पानीपत 01

अकेले गुरुग्राम में पूरे हरियाणा के बराबर सक्रिय मरीज
पूरे हरियाणा के बराबर अकेले गुरुग्राम में 940 सक्रिय मरीज हैं। फरीदाबाद में 292, पंचकूला में 219, रोहतक में 65, करनाल में 63, अंबाला में 56, झज्जर में 32, हिसार में 30, जींद में 27, यमुननागर में 25, कुरुक्षेत्र-सोनीपत में 22-22, पलवल में 18, पानीपत में 16, सिरसा में 7, चरखी दादरी-कैथल में 6-6, भिवानी में 2, रेवाड़ी में अभी 1 कोरोना मरीज इलाज करा रहे हैं।

सिर्फ 20 लाख ने ली एहतियाती खुराक
हरियाणा में कोरोना टीकाकरण की 103 प्रतिशत पहली डोज, 86 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी है लेकिन तीसरी डोज अर्थात एहतियाती टीका मात्र 20 लाख लोगों ने ही लगवाया है। शत-प्रतिशत बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें सप्लीमेंट देने की योजना बनाई है।

हरियाणा ने अब तक किए ये काम

  • सभी कोविड पॉजिटिव के सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं।
  • अस्पताल में कोविड के अनुकूल व्यवहार के बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।
  • भीड़भाड़ वाली व उच्च जोखिम वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।
  • एन्फ्लुएंजा टेस्टिंग के लिए सभी अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर बना दिए गए हैं।
  • सभी स्तर पर कोविड-19 संबंधित दवाओं की उपलब्धता की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed