{"_id":"60bde3f30146647fc61a07c5","slug":"haryana-corona-latest-news-update-654-new-case-48-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से अच्छी खबर: दूसरी लहर में 79 दिनों के बाद सबसे कम 654 नए केस आए, रिकवरी 97 प्रतिशत से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से अच्छी खबर: दूसरी लहर में 79 दिनों के बाद सबसे कम 654 नए केस आए, रिकवरी 97 प्रतिशत से अधिक
Mon, 07 Jun 2021 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:50 PM IST
सार
एक ही दिन में 1483 मरीज ठीक हुए। प्रदेश के किसी भी जिले में 65 से अधिक केस नहीं मिले। वहीं एक्टिव केस 10 हजार से नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में 79 दिन के बाद हरियाणा में रविवार को सबसे कम 654 नए केस दर्ज हुए। वहीं, एक ही दिन में नए केस के मुकाबले दो गुना 1483 लोग ठीक हुए। प्रदेश के 22 जिलों में से कहीं पर भी 65 से अधिक नए केस नहीं मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर बढ़कर 97.66 प्रतिशत हो गई है। एक दिन की पॉजिटिविटी घटकर 1.75 और दूसरी लहर की 13.68 फीसदी है। हरियाणा में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 10 हजार से नीचे 9097 रह गई है।
45 दिन बाद सबसे कम 48 मरीजों की मौत
पिछले 45 दिनों के बाद कोरोना से एक दिन में सबसे कम मौत दर्ज की गई हैं। रविवार को 24 घंटों में 48 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। सिरसा-गुरुग्राम-यमुनानगर 4-4, हिसार-भिवानी 5-5, कुरुक्षेत्र-अंबाला-पानीपत-झज्जर 3-3, रेवाड़ी 6, फतेहाबाद-जींद 2-2 और महेंद्रगढ़-पलवल-कैथल-नूंह में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब तक कोरोना से कुल 8712 मरीजों की मौत हो चुकी है।